
सरायपाली – कुसमीसरार में आयोजित केसीबी कप ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट खपरीडीह ने 9 रनों से जीता। फाइनल मुकाबले में बलोदा की टीम ने मैच पर अंत तक पकड़ बनाये रखा था। लेकिन नवीन खपरीडीह के आल राउंडर प्रदर्शन के चलते खपरीडीह ने यह मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया था जिसका फाइनल मुकाबला 15 फरवरी को खेला गया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नवीन को मैन आफ द टूर्नामेंट चुना गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज दिव्यकिशोर, गेंदबाज का ईनाम कृष्णा यादव को दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी रुपेश कुमार ने की। अध्यक्षता कुसमीसरार सरपंच शिवप्रसाद बारीक ने की।

मुख्य अतिथि रूपेश कुमार ने 27 वर्षों से लगातार आयोजन कर रहे कुसमीसरार के सभी सदस्यो को बधाई दी। इसके लिए भुतपूर्व खिलाड़ियों को भी इस कार्य को शुरू करने और उनके योगदान के लिए बधाई दी। विजेता टीम खपरीडीह को जीत की बधाई दी वहीं बलोदा को भी अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। सरपंच शिवप्रसाद बारीक ने ड्युज गेंद से टूर्नामेंट करवाये जाने की प्रशंसा की। आभार प्रदर्शन केसीबी अध्यक्ष देवदत्त बारीक ने सभी का आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में साख सहकारी समिति अध्यक्ष नीलांचल भोई, पीसीएस उपाध्यक्ष मनोज नंद, सलाहकार युधिष्ठिर साहू, मिनकेतन पटेल, संगठन सचिव पीसीएस राकेश साहू, राष्ट्रीय अंपायर मुकेश साहू थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सुशील साहू, नीलांचल पांडे, श्रीकांत बारीक, सचिव अरुण विशाल, हिमांशु बारीक, छबीलाल सहित सभी खिलाड़ियों सदस्यों का सहयोग रहा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904