
रिपोर्टर – सुरेश कुमार गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ – महासमुंद
महाशिवरात्रि और निकलेगी भव्य बारात , झांकी ,तैयारियां जोरों पर
भगवान शिव व माता पार्वती का होगा प्रतीकात्मक विवाह

सरायपाली शहर के शंकर मुन्डा तालाब में स्थित ओमकारेश्वर शिव मंदिर में सर्वार्थसिद्धि योग और प्रदोष व्रत के संयोग में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। अंचल के ऐतिहासिक मंदिरों में जलाभिषेक, करने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। मंदिरों में तैयारी जोरशोर से की जा रही है। अनेक मंदिरों में भोलेनाथ की बरात निकाली जाएगी। बरात से पहले हल्दी, मेहंदी लगाने की रस्म भी निभाई जा रही हैं। शाम को शिवलिंग का विविध रूपों में श्रृंगार किया जाएगा।
बड़ा तालाब स्थित महादेव मंदिर में 18 फरवरी को सुबह 4 बजे महाआरती होगी। सुबह से शाम तक जलाभिषेक किया जाएगा। शाम को बरात निकाली जाएगी और रात्रि में निशीथ काल में विशेष पूजा की जाएगी।
नगर के फौव्वारा चौंक से भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी। बरात में कलाकार विविध रूप धारण करेंगे। गाजे-बाजे और झांकियों के साथ बरात नगर के मुख्य मार्ग , जय स्तंभ चौक ,ओड़िया पारा , गुरुनानक चौक, दुर्गा चौक, सब्जी मार्केट पदमपुर रोड होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान जगह-जगह शिव बारात का भक्तों द्वारा स्वागत कर फूलों की वर्षा एवं चाय ,पानी ,जलपान ,फल ,मिठाई का वितरण भी किया जाएगा।
ओंकारेश्वर मंदिर के पुजारी विजय बाबा ने बताया कि सुबह 5 बजे महाभिषेक, 6.30 बजे हवन, 7.30 बजे महाआरती और शाम को सांस्कृतिक नृत्य और झांकी की प्रस्तुति होगी। अंतिम दिन 19 फरवरी को महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904