google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गोड़वाना सर्किल द्वारा ग्राम चिखली में आयोजित देवजात्रा में शामिल हुए विक्रम धुर्वे

10 ग्राम के ग्रामीण शामिल हुए देव जात्रा में

दल्लीराजहरा/डौंडी

महाशिवरात्रि के पावन पर्व के पूर्व संध्या पर दिनांक 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार को गोंडवाना सर्किल, चिखली द्वारा देवजात्रा का आयोजन रखा गया lसर्वप्रथम पंचायत भवन में मुख्य अतिथियो का आगमन हुआ तथ्य पश्चात बूढ़ादेव और शिव जी की पूजा अर्चना कर देवजात्रा की शुरुवात हुई। इस देव जात्रा में ग्राम चिखली सहित लगभग 10 ग्राम के ग्रामीण शामिल होते है यह देवजात्रा महाशिवरात्रि के पर्व पर हर साल आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम धुर्वे (भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष बालोद) व सांसद प्रतिनिधि चिखलाकसा क्षेत्र अध्यक्षता,महेंद्र जुर्री, विशिष्ट अतिथि मनीष ( भाजपा मंडल अध्यक्ष डौण्डी) अजय चौहान (मंडल महामंत्री)संजू मानकर (युवा मोर्चा अध्यक्ष) पवन साहू . (युवा मोर्चा) जागेश्वर रावटे (ग्राम पटेल, चिखली) गोड़वाना सर्किल सचिव सागर गावड़े, समाज के सदस्य व ग्राम के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *