google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कल से राज्य स्तरीय ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ,महासमुंद धमतरी डोंगरगढ़ दल्ली राजहरा दुर्ग राजनांदगांव डोंगरगांव दंतेवाड़ा बालोद की टीम होंगी शामिल

राज्य स्तरीय ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट डौंडीलोहारा में 24 फरवरी से
स्थानीय इंडोर स्टेडियम डौंडीलोहारा में बैडमिंटन क्लब डौंडीलोहारा के तत्वावधान में राज्य स्तरीय ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है इस टूर्नामेंट में 40 वर्ष से कम आयु के तथा 40 वर्ष से अधिक आयु के युगल प्रतिभागी भाग ले सकते हैं
इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्षता श्री मनोज मरकाम एसडीएम अनुविभागीय अधिकारी डौंडीलोहारा होंगे तथा विशेष अतिथि की आसंदी पर श्रीमती विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा एवं श्री देबाशीष सेन मैनेजर जेके लक्ष्मी सीमेंट होंगे प्रतियोगिता का प्रारंभ शाम 5.00से किया जाएगा
प्रतियोगिता का समापन समारोह 262 2023 को रात्रि 8:00 बजे से संपन्न किया जाएगा घर के मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती अनिला भेड़िया जी मंत्री महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन होंगी तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेंद्र कुमार देवांगन अध्यक्ष बैडमिंटन क्लब डौंडीलोहारा एवं विशेष अतिथि की आसंदी पर श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा श्री अनिललोढ़ा जी मंत्री प्रतिनिधि एवं श्री प्रभात डोसी जी होंगे
इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली को ₹11000 स्वर्गीय श्री रविंद्र भेंडिया जी की स्मृति में मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी द्वारा तथा द्वितीय पुरस्कार ₹7001 गुरुदेव प्रॉपर्टी डीलर बालोद एवं अरिहंत डेवलपर्स के सौजन्य से प्रदान किया जाएगा

 इस प्रतियोगिता में दोनों आयु समूह से 16- 16 युगल प्रतिभागी भाग ले रहे हैं जिसमें आसपास के अलावा छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों जैसे महासमुंद धमतरी डोंगरगढ़ दल्ली राजहरा दुर्ग राजनांदगांव डोंगरगांव दंतेवाड़ा बालोद आदि विभिन्न स्थानों से प्रतिभागी इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।
   इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए डौंडीलोहारा बैडमिंटन क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पुरे जोर शोर  से तैयारी में लगे  हुये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *