
सरायपाली :- बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज रायपुर छ ग द्वारा माता रामचंडी मंदिर परिसर गढ़फुलझर में समाज के युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन रखा गया , जिसमे रायपुर संभाग के अलावा रायगढ़ संभाग एवम ओडिशा के युवक युवतियों ने अपने अपने माता पिता के साथ भाग लिया। समाज के अध्यक्ष हरिचरण प्रधान ने बताया कि संरक्षक सी एम प्रधान , प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष साहु , महामंत्री गिरधारी साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती तिलोत्तमा प्रधान , महिला अध्यक्ष कुमुदिनी भोई , रासबिहारी भोई , सुवर्धन प्रधान , कमलचन्द प्रधान , दुर्गाप्रसाद साहु , एन एल भोई रायगढ़ से तुलसी राम देहरी , श्रीमती त्रिवेणी बढ़ाई, मंचासिन थे। प्रातः सत्र में गढ़फुलझर गांव के घंट पार्टी द्वारा घंट नाद कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । उसके पश्चात प्रदीप साहु के टीम द्वारा रामचंडी भजन प्रस्तुत की गई। एवम युवा कार्यकर्ताओं का परिचय सत्र हुआ। भोजन अवकाश पश्चात छत्तीसगढ़ एवम ओडिशा से आए युवक युवतियों का बारी बारी से परिचय सत्र प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में आए सभी युवक युवतियों एवम माता पिता तथा अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई। भोजन व्यवस्था समाज की ओर से की गई थी जिसमे कमल चंद प्रधान एवम दुर्गाप्रसाद साहु के साथ सभापति वेणुधर साहु एवम उपसभापति श्याम प्रधान , नानकसागर एवम गढ़फुलझर गांव के सामाजिक बंधुओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजक समिति की ओर से समाज की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा समाज की परंपरा अनुसार जल पात्र एवम कुमकुम अक्षत से सभी का सम्मान किया गया । युवा साथियों द्वारा समस्त युवक युवतियों का मेडल एवम सम्मान पत्र से स्वागत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सरायपाली , बसना , पिथोरा , रायपुर अंचल के युवाकार्यकर्ता एवम महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ। उक्त जानकारी कार्यक्रम प्रभारी विजय विशाल ने दी।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904