
दल्ली राजहरा क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल रेलवे महाप्रबंधक बिलासपुर जोन आलोक कुमार को 7 सूत्रीय ज्ञापन प्रधानकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने पर विचार करने का आग्रह किया जिस पर की रेलवे महाप्रबंधक द्वारा कुछ मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया मांग पत्र में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगी थी
- दल्लीराजहरा से दुर्ग चलने वाली गाड़ी में नं 07820 जो वर्तमान पर सोमवार मंगलवार, बुधवार चलती है, उसे आप रोजाना चलाने की कृपा करें। इससे यात्रियों लाभ प्राप्त हो सके।
- रायपुर दल्ली राजहरा अंतागढ़ चलने वाली ट्रेन में यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं हो पाती हैं यात्री खड़े-खड़े सफर करते हैं आपसे अनुरोध है कि ट्रेन में डिब्बे है उसे 8 डिब्बा किया जाये।
- दल्ली राजहरा रेल्वे स्टेशन की लम्बाई बढ़ाने केसाथ साथ दोनो और प्लेटफार्म बनाकर ब्रिज का निर्माण कराया जाये। जिससे दूसरी ओर से आने वाले ग्रामिण एवं नागरिको पटरी पार कर जाने की आवश्यकता न पड़े एवं दुर्घटना को रोका जा सके ।
- दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय निर्माण कराया जाये जिससे यात्रियों लाभ प्राप्त हो सके।
- क्षेत्र के विकास के लिए अमरकंटक एक्सप्रेस एक्सप्रेस गाड़ी को राजहरा से चलाने का प्रयास करें ताकि इस नागरिकों को लाभ मिल सके ।
दल्लीराजहरा
क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार प्रदान करे - रेल्वे कर्मचारियों के परिजनो के स्वास्थ्य सुविधा हेतु सर्वसुविधा युक्त चिकित्सा एवं शिक्षा हेतु केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जाए
मांग पत्र प्रदान करने वाले प्रतिनिधिमंडल में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश जयसवाल भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र श्रीवास महामंत्री महेंद्र सिंह मंत्री रमेश गुर्जर शासकीय महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता, डौंडीलोहारा विधानसभा मीडिया प्रभारी भूपेंदर डहरवाल वार्ड क्रमांक 25 पार्षद राजेश कामले युवा मोर्चा जिला मंत्री सोनू ठगेल एवं गोलू जायसवाल उपस्थित थे
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904