google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बैंक अधिकारी बनकर आधार अपडेट करने के नाम से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • बैंक अधिकारी बनकर खाता बंद हो रहा है आधार अपडेट करने के नाम से ठगी करने वाला आरोपी
    को पकड़ने में बालोद पुलिस को मिली सफलता।
  • थाना बालोद एवं साइबर सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही।
  • धनबाद झारखण्ड से 01 आरोपी गिरफ्तार।
  • एटीएम कार्ड का नम्बर ,सीवीवी नम्बर व ओटीपी को धोखे से लेकर किया था स्कूल मास्टर से
    433604 रूपये की ठगी।
  • आरोपी की गिरफ्तारी में धनबाद झारखंड बैंक एटीएम के सीसीटीवी फुटेज की रही विशेष भूमिका पुलिस अधीक्षक श्री डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश राठौर के निर्देशन पर एसडीओपी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री नवीन बोरकर व सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्री खगेन्द्र पठारे के साथ थाना बालोद व साइबर सेल से विशेष टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी के संबध में तकनीकी जानकारी व दस्तावेज प्राप्त कर रवाना किया गया था। जिसमें प्रकरण के आरोपी दिनेश रविदास पिता अनिल रविदास उम्र 30 वर्ष पता-ग्राम बरदंगाल पंचमहली थाना चिरकुण्डा ,जिला-धनबाद झारखण्ड को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
    मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.02.2023 को प्रार्थी मिश्रीलाल ठाकुर पिता कोदूराम ठाकुर ग्राम घुमका थाना बालोद जो घिना शासकीय स्कूल में प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थ है के द्वारा शिकायत दिया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 08.02.2023 व 09.02.2023 को उनके मोबाईल नम्बर पर कॉल कर प्रार्थी का बैंक खाता आधार अपटेड नही होने से बंद होना बताया और आज हि आनलाइन अपटेड कराना होगा नही तो हमेशा के लिए आपका खाता बंद कर दिया जायेगा कहने पर प्रार्थी उसके झांसा में आकर अज्ञात व्यक्ति को अपना एसबीआई बैंक खाता व अपने स्कूल के खाता के एटीएम नम्बर,सीवीवी नम्बर व ओटीपी बता दिया जिससे उनके निजी खाता से 33568 रूपये व शासकीय स्कूल के बैंक खाता से 400036 रूपये कुल 433604 (चार लाख तैतीस हजार छः सौ चार रूपये) आहरण हुआ था। जिसकी शिकायत पर थाना बालोद में अपराध क्रंमाक 56/2023, धारा -420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा अज्ञात आरोपी के पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम तैयार कर झारखण्ड भेजने हेतु निर्देश किया गया था। टीम ग्राम बरदंगाल पंचमहली थाना चिरकुण्डा ,जिला-धनबाद झारखण्ड पहुच कर ग्रामीण वेषभूषा में लोकल पुलिस की मदद से संदेही की पतातलाश किया गया। साथ ही धनबाद के बैंक के एटीएम के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया फुटेज के आधार पर आरोपी की जानकारी पुख्ता होने पर रात्रि में आरोपी के गांव में दबिश देकर प्रकरण के आरोपी दिनेश रविदास पिता अनिल रविदास उम्र 30 वर्ष पता-ग्राम बरदंगाल पंचमहली थाना चिरकुण्डा ,जिला-धनबाद झारखण्ड को विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया है। आरेपी के कब्जे से प्रकरण के बैंक पासबुक 02 नग , मोबाईल फोन जप्त किया गया है।
    उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपी के पतासाजी व गिरफ्तारी हेतू थाना बालोद से उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक पूरन देवांगन , आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक रूपेश चौरे की सराहनीय भूमिका रही है।
    अपील
    साइबर क्राईम जागरूकता अभियान के तहत सभी जनता से अपील है कि किसी भी अनजान फोन कॉल से सावधान रहे किसी भी को अपने बैंक खाता नम्बर, एटीएम कार्ड नम्बर, सीवीवी नम्बर, ओटीपी(वन टाईम पासवर्ड) आधार नम्बर ,पिन कोड पासवर्ड को न बताये । मोबाईल पर आये किसी भी अनजान लिंक पर क्लीक न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *