google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रोटोकाल तोड़ डा रमन सिंह पहुंचे भाजपा नेता नरेश यदु के निवास


अर्जुंदा – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह रविवार को बालोद जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं रंग महोत्सव में शिरकत करते की। सम्मेलन सम्मेलन पश्चात डॉ रमन सिंह ने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने वाले जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यादव के निवास पहुंचे।पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह के साथ क्षेत्रीय सांसद मोहन मंडावी,प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर,पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू,जिला अध्यक्ष के सी पवार, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश यादव ,प्रमोद जैन,सौरभ लूनिया भी साथ रहे।जहां उन्होंने लगभग आधे घंटे रुक कर नरेश यदु सहित जिला के उपस्थित नेताओं से गुंडरदेही विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के स्थिति पर चर्चा की। डॉ रमन सिंह की मंशा स्पष्ट नजर आ रही थी कि वह बालोद जिले की तीनों विधानसभा पर सीधी नजर बनाए हुए हैं। डा.रमन सिंह का अपने प्रोटोकाल को तोड़कर नरेश यदु के निवास पहुंचना भी आगामी विधानसभा चुनाव के रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। क्योंकि वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश यदु पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता माने जाते हैं। स्वभाविक है वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश यदु विधानसभा के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। और ऐसे वक्त में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का उनके निवास पहुंचना यदु समर्थको के लिए उत्साह का विषय है।
नरेश यदु ने इस पर पत्रकारों से कहा की भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है बल्कि एक परिवार है ।जिसके चलते ही पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह जी मेरे निवास पहुंचे। जो मुझ जैसे हजारों कार्यकर्ताओं को उत्साह से भर देने वाला पल है। डा रमन सिंह के आने से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हु़वा है।जिसका परिणाम हम गुण्डरदेही विधानसभा की सीट जीतकर भाजपा की झोली में देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *