google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शासकीयकरण की मांग पूरी नहीं होने के कारण पंचायत सचिव आंदोलन पर


पंचायत सचिवों की एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीयकरण घोषणा के बाद भी छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में कोई पहल नहीं करने के कारण सचिव संघ ने फिर से आंदोलन का बिगुल बजाया पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर पूरे छत्तीसगढ़ में 16 मार्च 2023 से पंचायत सचिवों द्वारा काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल का शंखनाद कर दिया गया है जिसकी तारतम्य में डौंडीलोहारा ब्लॉक के पंचायत सचिवों द्वारा दिनांक 20 मार्च 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का श्रीगणेश किया गया। अध्यक्ष चुनू राम सिन्हा के द्वारा बताया गया कि प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई डौंडीलोहारा द्वारा दिनांक 17 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर जिला सीईओ अनुविभागीय अधिकारी डौंडीलोहारा जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंपकर 20 मार्च से पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन काम बंद कलम बन्द हड़ताल प्रारंभ कर दिये है। ज्ञापन में सचिव संघ ने कहा है कि प्रदेश की पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिव का बजट वर्ष 2023 24 में शासकीयकरण हेतु आश्वासन दिए जाने के पश्चात भी कोई पहल नहीं किए जाने का फलस्वरुप 1 सूत्री मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण को पूरा करने हड़ताल का रास्ता अपनाए हैं जिसमें जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के समस्त सचिव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *