
अखिल भारतीय(वन) खेलकूद प्रतियोगिता दिनांक 10 से 14 मार्च तक हरियाणा पंचकूला में आयोजित रहा है जिसमें विभिन्न खेल शामिल थे। कैरम में छ ग से मूलचंद शर्मा एवम रऊफ खान की जोड़ी, मिक्स डबल्स में मूलचन्द शर्मा और पुष्पा सिंह तथा वेटरन मिक्स डबल्स में संजीता गुप्ता(IFS) और मूलचंद शर्मा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुवे 2 गोल्ड एवम एक कास्य पदक लाकर छत्तीसगढ़ के लिए कैरम में गोल्ड का खाता खोलकर छत्तीसगढ़ को पूरे देश मे गौरवान्वित किया है, इससे पहले के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर सिल्वर को गोल्ड में तब्दील किया। मूलचंद शर्मा कैरम के अलावा मध्यप्रदेश टीम में वॉलीबाल में प्रतिनिधित्व कर त्रिवेंद्रम में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके है।
श्री शर्मा एवम छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट टीम का रायपुर प्रथम आगमन पर बाजे गाजे के साथ रेल्वे स्टेशन से सम्मान कर स्मृति वन रायपुर में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री संजय शुक्ला (प्रधान मुख्य वनसंरक्षक) एवम वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी(चैयरमेन जैवविविधता बोर्ड) एम टी नन्दी (प्रधानमुख्य वनसंरक्षक),श्री साहू Pccf, श्रीमती अनिता नंदी Apccf, श्री जे. आर नायक Ccf, रायपुर, श्री पंकज राजपूत Dfo महासमुंद, श्री विश्वेश कुमार Dfo,रायपुर एवम समस्त वन विभाग के अधिकारी एवम कर्मचारी शामिल थे। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्रा के नेतृत्व में नया रायपुर डी फ़ ओ आफिस में श्री शर्मा एवम विश्वेश कुमार DFO रायपुर का स्वागत सम्मान किया गया।
श्री शर्मा को संगठन पदाधिकारी अध्यक्ष होने के नाते संग़ठन के सरगुजा, बिलासपुर, बस्तर, रायपुर, दुर्ग एवम समस्त संभाग एवम जिले के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904