google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

120 ग्राम पंचायतों के सचिव बैठे हड़ताल पर,अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल

डौंडी लोहारा : पंचायत सचिवों ने की धरना प्रदर्शन स्थल को और मजबूत प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के 120 ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव अपनी 1 सूत्री मांग को लेकर दिनांक 20 मार्च 2023 से अनिश्चितकालीन काम बंद कलम बंद हड़ताल पर बैठे हुए हैं अनिश्चित कालीन हड़ताल की मुख्य मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण हैl अभी तक शासन प्रशासन द्वारा हड़ताल मे बैठे हुए सचिवों के मांग के सम्बन्ध मे कोई पहल नहीं करने के कारण जनपद पंचयात डौंडीलोहारा के 120 ग्राम पंचायत के सचिवों द्वारा अपने धरना प्रदर्शन स्थल को और मजबूत बना लिया जिससे लगता है की जब तक पंचायत सचिवों का मांग पूरा नहीं हो जाता तब तक हड़ताल से उठने वाले नहीं है l वर्तमान सरकार को कहे या पूर्व सरकार को कहे सभी ने ग्राम पंचयात सचिवों का बहुत अधिक शोषण किया है 24 घंटा सेवा देने वाले ग्राम पंचायत सचिवों को मुख्यमंत्री, मंत्री आदि सभी ने आश्वासन पे आश्वासन ही दिया है और आज तक ग्राम पंचायत सचिवों का मांग पूरा नहीं किया 27 साल तक सेवा देने के बाद भी शासकीय सेवक नहीं बन पाये पंचायत सचिव को मुख्यमंत्री द्वारा दिसंबर 2022 में पंचायत सचिव संघ की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था किंतु वर्ष 2023-24 के बजट में किसी भी प्रकार से पहल बनहीं किया गया और ना ही बजट सत्र में प्रावधान बनाया गया बल्कि पंचायत सचिवों की मांगों को अनदेखा कर दिया गया जिसके कारण सचिव संघ में नाराजगी है और ग्राम पंचायतों में ताला बंद काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं ग्राम पंचायत अंतर्गत आम जनता को विभिन्न प्रकार की कार्यों में असुविधा हो रही है परेशानी हो रही है जैसे शासन के महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के तहत गोबर खरीदी है जन्म मृत्यु पंजीयन अविवादित नामांतरण मार्च क्लोजिंग में निर्माण कार्य मजदूरी भुगतान आदि लंबित है l डौंडीलोहारा ब्लॉक में सचिव संघ का हड़ताल का पाँचवा दिन जिसमें सचिव संघ के समस्त सचिव उपस्थित रहकर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *