google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

तरबूज के नीचे से निकला दो करोड़ दस लाख का गांजा

तरबूज के नीचे से निकला दो करोड़ दस लाख का गांजा ।

पुलिस की गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

एसपी ने स्थानीय पुलिस स्टाफ को नगद पुरस्कृत करने की बात कही

सरायपाली अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु मुहिम चलाकर एवं अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु नेशनल हाईवे पर गस्त पेट्रोलिंग कर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था जिसके तहत सभी प्रभारी गण में अपने-अपने क्षेत्रों में मुखबिरों को सक्रिय कर संदिग्धों व गांजा तस्करों पर निगाह रखी जा रही थी। सरायपाली थाना की अब तक सबसे बड़ी कार्यवाही , अवैध मादक पदार्थ गांजा से भरा माजदा वाहन सहित दो आरोपी पुलिस की हिरासत में । सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ की एक लाल रंग का माजदा ट्रक में तरबूज के नीचे छुपाकर भारी मात्रा में अवैध रुप गांजा परिवहन करते हुए ओड़िशा से सरायपाली रास्ते होते हुए मध्यप्रदेश ले जा रहा हैं। जिसमें सरायपाली पुलिस ने सक्रियता देखाते हुए मुखबिर के कहे अनुसार पुलिस ने सरायपाली शहर एवं हाईवे से जुड़ा बालसी पेट्रोल पंप के पास माजदा ट्रक क्र. MP 19 GA 5058 को रोका , जिसमें भारी मात्रा में गांजा तरबूज के नीचे छुपाकर मध्यप्रदेश ले जा रहा था । उक्त ट्रक में दो व्यक्ति मौजूद थे जिन्होंने अपना अपना नाम पप्पू पाल पिता लखनपाल, 35 वर्ष , बसाई थाना पन्ना, जिला पन्ना मध्यप्रदेश होना बताया साथ ही दुसरा आरोपी अपना नाम लीलाधर पाल पिता महेश पाल 33 वर्ष बसाई थाना जिला पन्ना मध्यप्रदेश का होना बताया । दोनों आरोपियों को कृत्य अपराध धारा 20ई एन. डी.पी.एस. पाये जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 20 (ख ) नार्कोटिक्स एक्ट तहत कार्रवाई की गयी

यह कार्यवाही सरायपाली पुलिस की अबतक की सबसे बड़ी कार्यवाही है , जिसमें दस क्विंटल, पचास किलो गांजा एक ट्रक से तरबूज के फलों के नीचे से निकला जो पुलिस के आश्चर्यजनक था । पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बरामद गांजा की कुल किमत दो करोड़ दस लाख रुपये कहा साथ ही जप्त ट्रक की क़ीमत आठ लाख रुपये आंकी गयी ।
संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अभिषेक केसरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक, उदय राम साहू, उप निरीक्षक, आरक्षक मदन सेठ, प्रकाश साहू सरफुद्दीन अंसारी, राहुल वर्मा विक्रम लहरें राकेश शांडिल्य उमेश्वर मरकाम, शिव शंकर राज सैनिक संजीव यादव एवं स्टाफ द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *