google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महावीर स्वामी के 2622 जन्म कल्याणक महोत्सव के शुभ अवसर पर 2 से 4 अप्रेल तक त्रिदिवसीय विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा

डौंडीलोहारा–जैन धर्मावलंबी के आस्था के प्रतीक करुणा के सागर चरम तीर्थेश श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2622 जन्म कल्याणक महोत्सव के शुभ अवसर पर जैन श्री संघ डौंडीलोहारा द्वारा 2 से 4 अप्रेल तक त्रिदिवसीय विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमें प्रथम दिवस 2 अप्रैल को सुबह 6.30 बजे से प्रार्थना स्वाध्याय एवम सामायिक ,सुबह 10 बजे जीवदया अंतर्गत श्री महावीर गौशाला में गायों को गुड़ रोटी खिलाना, शाम 6.15 बजे प्रतिक्रमण, संध्या 7 बजे जैन मंदिर में आरती और रात्रि 8 बजे धार्मिक एवम ज्ञान वर्धक प्रतियोगिता उपाश्रय प्रांगण के सामने रखी गई है। उसी तारतम्य में दिनांक 3 अप्रैल को सुबह 6.15 मिनट में प्रभातफेरी स्थानक भवन से नगर भ्रमण, 10 बजे जीवदया के अंतर्गत शिवमन्दिर प्रांगण में मछलियों को दाना खिलाना, दोपहर 2 बजे कोटना वितरण जिसमे मूकबधिर प्राणियों के लिए भिन्न भिन्न स्थानों मे रखा जाएगा। शाम 6.15 मिनट में प्रतिक्रमन एवम 7 बजेआरती जैन मंदिर में, रात्रि 8 बजे से उपाश्रय प्रांगण के समक्ष भव्यभक्ति संध्या नमन एवम जैनम डकलिया खैरागढ़ द्वारा की जाएगी। 4 अप्रैल को महावीर जयंती के दिन प्रातः 6:15 में सामूहिक स्वाध्याय प्रार्थना एवं सामायिक अर्चना भवन में ,प्रातः 7:30 बजे नवकारसी स्थानक भवन में, प्रातः 9:00 बजे से भव्य वरघोड़ा एवं शोभायात्रा के अंतर्गत नगर भ्रमण व प्रातः 10:30 बजे से भगवान महावीर स्वामी की गुनानुवाद सभा ज्ञान वल्लभ उपाश्रय में एवं दोपहर 12:00 से गौतम प्रसादी स्थानक भवन में, दोपहर 2:00 से जीव दया के तहत मुख्य मार्ग में लाइन गाड़ी के ड्राइवरों को मेडिकल किट वितरण किया जाएग जिसका उद्देश्य मार्ग में पद विहार करते हुए साधु संतों एवं मुक बधिर प्राणियों की सुरक्षा हेतु ड्राइवरों से निवेदन करना है। सायं 6:15 से देवसिय प्रतिक्रमण ,संध्या 7:00 बजे से जैन मंदिर में आरती एवं रात्रि 8:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम धार्मिक एवं प्रेरणास्पद रहेगी। महावीर जयंती का यह पर्व डौंडीलोहारा तहसील के आसपास के 15 ग्राम के जैन समाज के लोग एक जगह पर एकत्रित होकर भगवान महावीर के जयंती को मनाएंगे सभी जैन समाज के लोगों को एक जगह सम्मिलित होंगे। उत्साह व उमंग के साथ भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव मनाने की अपील जैन समाज के अध्यक्ष राकेश सांखला ने की है। समाज के हर्षित लोढा ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक के अवसर पर 4 अप्रैल को सभी जैन धर्मावलंबी की दुकानें बंद रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *