

श्री महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र बालोद में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्री गोपाल कृष्ण भगवान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गईl
प्राण प्रतिष्ठा पूजन शुरुआत सर्वप्रथम महावीर गौशाला की महिला सदस्यों द्वारा कलश यात्रा से प्रारंभ हुई तत्पश्चात नवग्रह पूजन ,कलश पूजन , वेदी पूजन पश्चात जल विन्यास फल विन्यास फुल विन्यास अन्न विन्यास एवं सैया विन्यास किया गया।ततपश्चात भगवान गोपाल कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की विधि विधान से किया गया।
अंत में महाआरती का भी आयोजन किया गया महा-आरती में श्री दीपक उपाध्याय जी श्री दिनेश तापड़िया जी एवं नगर के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
प्राण प्रतिष्ठा का पूजा पंडित पीयूष शर्मा बालोद द्वारा संपन्न कराया गया। मंदिर निर्माण में दानदाताओं का सहयोग प्राप्त हुआ जिसमें 1)श्रीमती उमा देवी सोहन लाल जी टावरी एवं परिवार
2)श्रीमती फुलकुंवर श्री किशन पंपालिया जी एवं परिवार
3) श्री भीखम लाल जी सोनी एवं परिवार
4) श्रीमती उषा जगदीश प्रसाद जी गुप्ता एवं परिवार। उक्त सभी दानदाताओं का गौशाला परिवार की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर गौशाला के अध्यक्ष श्री मुकेश जैन जी सचिव विनय सोनी तरुण बड़तीया छोटेलाल चंद्राकर धीरज उपाध्याय, समीर गुप्ता संजीव सोनी , राजेश सोनी ,संतोष दुबे जितेंद्र सोनी दीपक सोनी दीपक चंद्राकर देवेंद्र मिश्रा प्रवीण गुप्ता जी अजय यादव नरेंद्र जोशी एवं नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904