
गुंडरदेही
बड़ी खबर ,,,,सबसे पहले
परस की खास रिपोर्ट
3 मंजिला मकान में लोहे का ग्रिल बनाते वक्त 11 केवी बिजली लाइन से टकराने से एक युवक झुलस गया,,,, वेल्डिंग ठेकेदार व मकान मालिक बिना सुरक्षा की करवा रहे थे मजदूर को काम।

गुंडरदेही नगर पंचायत अंतर्गत धमतरी चौक पर तीन मंजिला दुकान निर्माण में सीढ़ी में ग्रील लगाते समय एक मजदूर 1 केवी तार से झुलस गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार जारी है। घायल मजदूर लवण सूर्यवंशी 20 वर्ष, पिता बृजेश चंद्रवंशी, वॉर्ड 15 चैंनगंज गुण्डरदेही का निवासी है।

गुंडरदेही नगर पंचायत के अधिकारी की मनमानी के चलते आज नगर सीमा क्षेत्र में भूतल से ऊपर तीन मंजिला तक मकान निर्माण करवा रहे हैं जिसकी कोई मापदंड है। आखिर धमतरी चौक मुख्य मार्ग में बिना पार्किंग व्यवस्था का कैसा तीन मंजिला भवन निर्माण की अनुमति दिया गया है। नगर पंचायत की भी लापरवाही माना जा रहा है।

मकान मालिक व बिल्डिंग दुकान के संचालक ठेकेदार ने बिना सुरक्षा के मजदूरी करवाते हैं। इसी मामले में 1 माह पूर्व बालोद मुख्यालय में एक मजदूर की मौत हो गया था। वही दूसरा घटना गुंडरदेही के ग्राम तवेरा में शासकीय पानी टंकी निर्माण में भी ठेकेदार की लापरवाही सामने आई हैं जिसका आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। आज फिर गुंडरदेही नगर की हृदय स्थल धमतरी चौक पर एक वेल्डिंग मजदूर बिजली लाइन 11केवी तार, बिजली खंबा के सामने नवनिर्मित भवन में सीढ़ी में ग्रील लगाते वक्त तार से टकरा गया।
बिना पार्किंग के तीन मंजिला दुकान बनाने की अनुमति नगर पंचायत कैसे दिया,,,,, महानगरों की तर्ज पर मुख्य मार्गों में बिना पार्किंग के तीन से चार मंजिल दुकान बना रहे लोग।
साथी मनीष निषाद ने बताया की लोहे का ग्रिल लगा रहे थे। इसी बीच मकान से लगा हुआ 11 केवी लाइन से हाथ में रखे राड टकरा जाने के कारण हमारा दोस्त आग से झुलस गया। घटना के बाद धमतरी चौक पर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल गुंडरदेही पुलिस को सूचना दिया गया। वहीं 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार जारी है। समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं हुई एवं घायल मजदूर को रेफर करने की तैयारी की जा रही थी।।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904