
नपाध्यक्ष अमृत ने बजाई मृदंग श्रद्धालुओं के थिरके पांव
सरायपाली – नगर के बस्ती सरायपाली में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम के आयोजन कर्ता नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल ,कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष सीता अमृत पटेल, भोगीलाल पटेल ,प्रिया पटेल एवं समस्त ग्राम वासियों के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर बसना विधायक एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष राजा देवेंद्र बहादुर सिंह पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की गई। साथ ही आज के श्री राम जानकी विवाह अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ हरि कीर्तन का रसपान किया गया। इस मौके पर खास बात यह रही कि हरि कीर्तन के दौरान अपने भक्ति भाव को नगर पालिका अध्यक्ष ने रोक नहीं पाये और कीर्तन मंडलियों के बीच पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष अमृत ने जब मृदंग बजाकर उपस्थित श्रद्धालुओं के भी पांव थिरकने मजबूर कर दिया।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन विगत 30 अप्रैल से प्रारंभ हुआ जिसमें शिव मंदिर जीर्णोद्धार व रुद्राभिषेक किया गया। मई 1 मई को कलश यात्रा एवं एकादशी उद्यापन कथा, 2 मई को एकादशी उद्यापन पूर्णाहुति ब्राह्मण पूजन व महाप्रसाद वितरण, सती चरित्र, शिव विवाह, 3 मई को राम जन्म, बाल लीला, 4 मई को श्री राम जानकी विवाह के साथ-साथ अष्टप्रहरी नाम यज्ञ का शुभारंभ, आज 5 मई को अष्टप्रहरी नाम यज्ञ पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस भक्ति में आयोजन का लाभ उठाने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित बस्ती सरायपाली पहुंच रहे हैं।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904