google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गौमाता की मौत पर भाजपाइयों ने दोषियों पर की सख़्त कार्यवाही की मांग

अर्जुंदा – 2मई को समीपस्थ ग्राम अर्जुनी टिकरी में हुए सड़क हादसे में 13 गौ माताओं ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। जिसका पूरा वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गया। कैमरे में कैद वीडियो को देखकर ड्राइवर की निर्दयता देख लोग काफी आक्रोशित है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी अर्जुंदा द्वारा बुधवार को अर्जुंदा थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें सात दिवस के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी की चेतावनी देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने दोषियों को सख्त कार्रवाई की मांग की। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार के गौठान भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके है।प्रदेश में भूपेश सरकार गांव गांव गौठान बनाने का काम किया पर किसी भी गौठान में गाय नजर नहीं आती।कही न कही ये सरकार फेल योजना है।भूपेश सरकार में बनाए गए गौठान आज 5 साल के भीतर ही धराशाई होने लगे है।गौठान में ना चारा की पर्याप्त व्यवस्था है।ना गाय के लिए छांव की व्यवस्था है।सड़को में बैठी गाय के झुंड कभी रौंदे जा रहे है।या फिर वाहनचालक गाय से टकरा कर मौत के मुंह में समा रहे है।लगातार हो रही घटनाओं के लिए सरकार और सरकार के नुमाइंदे जवाबदार है।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु,संध्या भारद्वाज,मंडल अध्यक्ष प्रणेश जैन,महामंत्री व सांसद प्रतिनिधि विश्वास जीतू गुप्ता,पवन सोनवर्षा, ओसाभ यादव, पंकज चौधरी, रितेश देवांगन,गवींद्र साहू,देवेंद्र साहू,हरीश साहू,तेज प्रकाश साहू,नवीन राजपूत,मुकेश साहू,सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *