
▪ बालोद पुलिस द्वारा थाना गुरूर, गुण्डरदेही, डौण्डी, बालोद के अलग-अलग स्थानों पर चलाया गया विशेष माल वाहक व मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
▪ 67 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 20,900 रू. वसूला गया जुर्माना।
▪ यातायात नियमों के पालन करने नियंत्रित गति से वाहन चलाने बालोद पुलिस की अपील।
पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन में समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में थाना गुरूर, गुण्डरदेही, डौण्डी, बालोद के अलग-अलग स्थानों पर चलाया गया विशेष माल वाहक व मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। विषेश माल वाहन व मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उदे्श्य सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है।

जिला-बालोद अंतर्गत दिनांक 11.05.2023 को चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 67 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 20,900 रू. समन शुल्क वसूल किया गया तथा लापरवाह वाहन चालकों को न्यायलय में पेश किया जा रहा है साथ ही साथ आम जनता को यातायात नियमों के बारे विस्तृत जानकारी भी दिया जा रहा है।

बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे रान्ग साइड से वाहन न चलाये, मालवाहक वाहनों में यात्री बैठाकर परिवहन न करे, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में साफ्ट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904