google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डोंडी -अस्पताल में नर्स ने कहा में इलाज नही करूँगी,आपको जो करना है आप कर लीजिए

डोंडी —शासकीय अस्पताल डौंडी में बाल तोड़ के इलाज के लिए गई दर्द से परेशान शुगर व हार्ट की मरीज 50 वर्षीय महिला को नर्स द्वारा एक घंटा बैठाकर तत्पश्चात मैं आपका इलाज चीरा लगाकर मवाद निकालना नहीं कर पाऊंगी बोलकर चले जाने को कहा परेशान वृद्ध महिला द्वारा अस्पताल पहुंची वार्ड की पार्षद ममता जैन को अपनी बात बताइ जिस पर नर्स द्वारा वृद्ध महिला व पार्षद को इलाज नहीं कर सकती यहां से चले जाने कहा गया मरीज द्वारा पूछने पर कि आप क्यों इलाज नहीं कर सकते नर्स द्वारा कहा गया जो आप कर सकते हो करिए मैं इलाज नहीं करूंगी बोला गया।पार्षद ममता जैन द्वारा दिए जानकारी के अनुसार उनके वार्ड की 50 वर्षीय महिला मीरा बाई जिसको फुंसी जैसा एक घाव हो गया था जिसमें मवाद भी था जिसे डॉक्टर रस्तोगी को दिखाने पर उन्होंने देख कर मवाद निकालने 12 नंबर रूम में बैठी नर्स जी. के. मेरिया के पास भेजे जहां पीड़ित मरीज को पर्ची देखकर बैठने को कहा गया काफी समय बैठने के पश्चात इलाज नहीं होने पर अस्पताल में इलाज कराने पहुंची पार्षद ममता जैन को मीराबाई द्वारा बताया गया जिस पर ममता जैन ने उपस्थित नर्स से जल्द ही चीरा लगाकर मवाद निकालने के लिए नर्स को कहा नर्स जी. के. मरिया ने कहा कि मुझे यह इलाज नहीं आता जिस पर पार्षद ने पूछा तो आप क्या करते हैं एक छोटा सा इलाज नहीं कर सकते तो इसे कौन करेगा जिस पर नर्स द्वारा ऊंची आवाज में पार्षद व वृद्ध मरीज से कहा गया मैं आपका इलाज नहीं करूंगी आप को जो करना है आप कर लीजिए और जिसे बताना है बता दीजिए मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता और वहां से चली गई कुछ समय बाद पश्चात छुट्टी में गए वार्ड बॉय को बुला कर डॉक्टर रस्तोगी द्वारा चिड़ा और मवाद निकाला गया इन सबके बीच मरीज व ममता जैन 1 घंटे तक अस्पताल में बैठे परेशान होते रहे। गौरतलब है कि आदिवासी ब्लॉक मुख्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में डॉक्टर और नर्स की पूरी टीम जहां पर इलाज कराने दूरस्थ गांव से मरीज पहुंचते हैं अगर वहां पर कार्यरत नर्स द्वारा इस तरह का व्यवहार मरीजों से किया जाता है जो कि अनुचित है इस पर शासन को व उच्च अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए आखिर नर्स का कार्य होता ही क्या है सिर्फ बैठना ही नर्स का कार्य नहीं है।


इस संबंध में ब्लॉक मेडिकल अफसर डॉ विजय ठाकुर से पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि मैं जानकारी लेता हूं अगर वृद्ध महिला मरीज के साथ नर्स व्यवहार असामान्य रहा है तो कार्यवाही निश्चित की जाएगी ।

डॉक्टर रस्तोगी ने बताया महिला मेरे पास आई थी और अगर नर्स इलाज नही कर रही थी तो उन्हें वहां नहीं बैठना था अगर कोई बात होती तो मेरे पास आती मैं चीरा लगाकर इलाज कर देता अगर उनका समय पर इलाज नहीं हो पाया यह गलत है। नर्स को उनके साथ गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए ।

नर्स जी.के. मरिया ने कहा कि मैंने आज तक कभी चीरा लगाकर मवाद निकालने का कार्य नहीं किया है और यह कार्य मुझे नहीं आता मरीज के द्वारा बोलने पर मैंने मना किया मेरी आवाज थोड़ी ऊंची है जिससे उन्हें गलत लगा इसके लिए मैंने उनसे क्षमा मांग लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *