google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सोना चांदी दुकान में चोरी करने वाला आरोपी आए पुलिस गिरफ्त में,घटना को दिए थे चेहरे में नाकाब बांधकर अंजाम

सोना चांदी दुकान में चोरी करने वाला आरोपी आए पुलिस गिरफ्त में।
घटना को दिए थे चेहरे में नाकाब बांधकर अंजाम।
संसूचना एवं मुखबीरी से सायबर पुलिस पहंुचा चोरांे तक।
02 आरोपियों के कब्जे से 30,000 रूपये का सोने-चंादी के जेवरात एवं बेन्टेक्स की मूर्तियां तथा 01 नग मोटर सायकल कीमती-45,000 रूपये को किया गया जप्त।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ.जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्री हरिष राठौर के मार्गदर्षन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना बालोद के अपराध क्रंमाक -217/2023, धारा-457,380 भादवि के प्रकरण में अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए संपत्ति के पता तलाश बाबत् गठित विशेष टीम को आरेापी एवं चोरी गए मशरूका को पकड़ने में मिली सफलता ।
घटना दिनांक 30.04.2023 को दरम्यिानी रात्रि में ग्राम करहीभदर के सोना-चांदी की एक दुकान में अज्ञात आरोपी द्वारा दुकान के सटर का ताला तोड़कर अदंर प्रवेश कर दुकान में रखे विभिन्न चांदी के जेवरात, मूर्तियां एवं बेंटेक्स के गहनों को चोरी कर ले जाया गया था, कि प्रार्थी हेमराज सोनी के रिपार्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रंमाक -217/2023, धारा-457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना गठित टीम के द्वारा लगातार क्षेत्र में संसूचना एवं मुखबीर लगाकर पता तलाश किया गया, चूंकि आरोपी द्वारा चोरी करते समय अपने चेहरे में नाकाब बांधा गया था, जिस कारण सीसीटीवी कैमरा में आरोपी स्पष्ट नहीं दिखने से पुलिस को प्रारंभिक पता तलाश में परेशानी हुआ, किन्तु लगातार संसूचना के आधार पर सायबर पुलिस बालोद अंततः घटना से संबंधित दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ कर उनके कब्जे से चोरी गए चांदी के जेवरात, मूर्तियां तथा बेन्टेक्स के सामान एवं वारदात करते समय आरोपियों द्वारा प्रयोग किए गए 01 नग लोहे का राड तथा ब्लेड कटर को भी जुमला कीमती 30,000 रूपयें को जप्त किया गया है। इस दौरान आरोपियों के पास से 01 मोटर सायकल क्रमांक सी.जी.07 जेएल.5201 कीमत 45,000 रूपये का पाए जाने से आरोपियों द्वारा पूछताछ कर भिलाई क्षेत्र से कुछ माह पहले चोरी करना स्वीकार करने से आरोपियों के कब्जे से उपरोक्त मोटर सायकल को जप्त कर प्रकरण में धारा 41(1$4) जा.फौ./379,34 भादवि का प्रकरण पृथक से कायम किया गया है। दोनों प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। विवेचना जारी है।
उक्त प्रकरण को सुलझाने एवं आरोपियों के गिरफ्तारी में सायबर सेल से स.उ.नि.धरम भुआर्य, प्रधान आर.भुनेश्वर मरकाम, प्र.आर.भगवान सिंह धु्रव, आरक्षक योगेश सिन्हा, राहुल मनहरें, विपिन कुमार गुप्ता, विवेक शाही, मिथलेश यादव, आकाश दुबे, पिपेश्वर बंजारे का सराहनीय भूमिका रहा।

आरोपियों के नामः-

  1. कोमू निषाद उर्फ कोमेश्वर पिता लीलाधर निषाद उम्र 23 वर्ष, पता वार्ड क्रमांक 13 गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.)
  2. केशव राम जोशी पिता परधनिया राम जोशी उम्र 30 वर्ष, पता ग्राम भटगांव थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *