
गुण्डरदेही
जिले में लगातार सड़क दुर्घटना बढ़ते क्रम पर है। गिधाली माइंस से राजधानी की ओर जा रही ट्रक एक बार फिर दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना बालोद ब्लाक के ग्राम निपानी से बेलौदी मार्ग में निपानी गांव से आगे नागाडबरी चौक के पास रात्रि करीब 3 बजे की है। घटना में कोई जनधन की हानि तो नहीं हुई पर स्थिति देखकर लगता है यदि यही घटना घना आबादी के बीच हो तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह घटना हुई है। लगातार पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान चलाने के बाद कच्चे माइंस, गिधाली माइंस एवं रेल परिवहन की गाड़ी ड्राइवर दिन और रात परिवहन करने के कारण सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी हो रही है। समाचार लिखे जाने तक गाड़ी मालिक घटनास्थल पहुंचकर क्रेन मशीन के माध्यम से गाड़ी उठाने का प्रयास कर रहे है।

मुख्य मार्ग को छोड़कर
घटना के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की माइंस की गाड़ियां बालोद, गुण्डरदेही, दुर्ग मुख्य मार्ग को छोड़कर अंदरूनी गांवों में सरपट दौड़ रही है। आज करीब दर्जन भर गाडियां निपानी बेलौदी मोखा मार्ग में गुजर चुकी है। ग्रामीणों ने कहा अगर इसी तरह माइंस की गाड़ियां चलती रही सड़क जल्द ही जर्जर हो जायेगा साथ ही कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904