google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कुसुमकसा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ

बालोद – हमारे ग्राम कुसुमकसा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ किया गया। यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा जिसमें 200 से अधिक भाई बहनों ने भाग लिया, संगीत में प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय बैस। जनपद सदस्य डौंडी। श्री योगेश्वर प्रसाद गांगुली, श्री नाथूराम शिवना, श्री शंकर लाल पिस्दा। के कर कमलों द्वारा किया गया यह प्रज्ञा पुराण कथा नर से नारायण बनने की सीख दी जा रही है जिसमें ग्राम चिपरा, ग्राम धुर्वा टोला, ग्राम अड़जाल, डौंडी, दल्ली राजहरा ‌, आमडुला, मरारटोला, अकोला। आदि ग्रामों से परिजन पहुंचे हुए थे, मुख्य अतिथि श्री संजय बैस ने अपने उदबोधन में गायत्री प्रज्ञा मंडल कुसुमकसा को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया की जिसके प्रयास से हमारे कुबेर नगरी कुसुमकसा में धर्म का प्रवाह हो रहा है, क्योंकि धर्म ही इंसान को महान बनाता है, जिसकी आचरण करने से इंसान के अंदर मानवतावादी जीवित रहता है, श्री शिवाना सर ने अपने उदबोधन में कहा कि गायत्री परिवार विश्व की अखिल गायत्री परिवार है जिसमें इंसान मिल जुल कर रहना सीखना है और अपने जीवन को चरितार्थ करता है। पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सजल श्रद्धा और प्रखर प्रज्ञा का निर्माण भी किया गया जिसको श्री विष्णु नायक श्री सुरेश कुमार कोठारी श्री संजय खरे आदि के सहयोग से बनाया गया प्रथम दिवस संध्या 4:00 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा हुआ जिसमें ग्राम कुसुमकासा के अलावा अन्य गांव से श्रवण पान करने के लिए पहुंचे जो हमारे लिए गर्व की बात है प्रज्ञा पुराण कथा दूसरा दिन प्रातः 8:00 बजे शुभारंभ होगा और विभिन्न संस्कार कराए जाएंगे साथ ही संध्या दीप महायज्ञ का आयोजन भी होगा तीसरा दिन प्रातः 8:00 यज्ञ विभिन्न संस्कार एवं प्रज्ञा पुराण कथा अतिथि उद्बोधन किया जाएगा। गायत्री परिवार के सदस्य श्री शंकर लाल पिस्दा, श्री मदन लाल पिस्दा, श्री नंदकिशोर पिस्दा, श्री टीकम लाल साहू, श्री जीवन लाल साहू श्री रोहित साहू, श्री सतीश साहू, श्रीमती कमला ठाकुर, श्री सुशीला चुरेंद्र, श्रीमती रेणुका धरमगुड़ी, श्री लोकनाथ साहू, श्री सोहनलाल साहू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *