
बालोद-इन दिनों छत्तीसगढ़ी फिल्मी जगत के डायरेक्टर सतीश जैन के निर्देशन में बनी ‘ले शुरू होगे माया के कहानी’ छत्तीसगढ़ी फिल्म बॉक्स आफिस पर धमाल मचा रही है।इस फिल्म के प्रमोशन के लिए शुक्रवार को फिल्म के कलाकार बालोद के विनय टाकीज पहुंचे।इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात भी की।मूवी के मुख्य किरदार अमलेश नागेश और एल्सा घोष की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला के जाने-माने यूट्यूब पर कॉमेडी एक्टर अमलेश नागेश अब छत्तीसगढ़ी फिल्मी जगत के तमाम छोटे-बड़े किरदारों में दिख रहे हैं
इसके पूर्व भी अमलेश नागेश ने छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘डार्लिंग प्यार झुकता नहीं’ में एक्टिंग कर दर्शकों के मन को लुभाने में सफल रहे थे।
सुपरहिट छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम कर चुकी –
एल्सा घोष
इसके अलावा अभिनेत्री एल्सा घोष भी महू कुंवारा तहु कुंवारी, मयारू गंगा एवं सॉरी लव यू जान जैसे सुपरहिट छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अमलेश नागेश और एल्सा घोष की इस नए फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इस फिल्म के अन्य कलाकार घनश्याम मिर्जा, अनिल सिन्हा, सुरेश गोंडाले, अंजलि, मनोज जोशी एवं उपासना वैष्णव हैं. संवाद , पटकथा और गीत सतीश जैन द्वारा रचित है. सिनेमेटोग्राफर सिद्धार्थ सिंह , कोरियोग्राफी चंदन दीप और चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर सलीम अंसारी हैं।
फ़िल्म को मिल रहा हैं बढ़िया रिस्पांस
फिल्म की अभिनेत्री एल्सा घोष ने बताया कि ‘ले शुरू होंगे मया के कहानी’ फिल्म को बहुत बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म सुपरहिट बन चुकी है. सभी दर्शकों का बहुत धन्यवाद. साथ ही अपील की कि जिन लोगों ने यह फिल्म नहीं देखी है वे अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखिए. फिल्म छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों कसडोल, शिवरीनारायण में बनी है। ग्रामीण इलाकों का वातावरण और माहौल बहुत अच्छा रहता है. वहीं, फिल्म निर्देशक सतीश जैन के साथ यह मेरी पहली फिल्म थी. पहले दूसरे फिल्मों के लिए भी प्लान किया गया था, लेकिन कुछ निजी परेशानियों की वजह से नहीं हो पाया था।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904