google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजपाई नेताओ के पास कोई काम नही :- रत्तीराम कोसमा

भाजपा के सांसद प्रतिनिधियो,दो नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला सदस्य, जनपद सदस्य ,नगर पंचायत के पार्षद निर्माण के समय आखिर चुप क्यों थे ?


दल्ली राजहरा-– छत्तीसगढ़ सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा गरवा घुरवा बारी के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरी निकाय क्षेत्रों में गौठान का निर्माण किया गया। जिसके माध्यम से उन गौठान क्षेत्रों में आने वाले स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिला गौपालकों का गोबर खरीदा गया बाड़ी योजना के तहत उन गोठानों में साग सब्जियां भी लगाई जा रही है ।अलग-अलग गोठानो में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला स्व सहायता समूह आर्थिक रूप से सक्षम हो रही है । लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता जिनके पास अब कोई काम नहीं रह गया है वे गोठानों में भी भ्रष्टाचार देखने चलें हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी इस योजना को ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही क्षेत्रों में चलाया है बालोद जिले में यह योजनाएं बेहतर ढंग से कार्य कर रही है और इन योजनाओं से जुड़े हुए लोग आर्थिक रूप से सक्षम भी होते जा रहे हैं, लेकिन भाजपाइयों को यह रास नहीं आ रहा है।
जिले भर में जब गोठानों का निर्माण हो रहा था। उन निकायों में चाहे वह ग्राम पंचायत हो या नगरी निकाय हो सभी जगह भारतीय जनता पार्टी के सांसद के द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि के रूप में उनके प्रतिनिधि, नगरीय निकायों में भाजपा के पार्षद ,खासकर डौंडी में नगर पंचायत अध्यक्ष, चिकलाकसा नगर पंचायत अध्यक्ष, ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा समर्थित पंच सरपंच हैं, साथ ही भाजपा के बहुत सारे क्रियाशील सक्रिय सदस्य भी है । लेकिन किसी के भी द्वारा गोठानों के निर्माण के समय किसी भी प्रकार की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं की गई ।आज जब उनको कुछ नहीं सुझ रहा है तब अपने प्रदेश स्तरीय नेताओं के कहने पर गौठानों में भ्रष्टाचार खोजने निकले हैं।यह बहुत ही हास्यास्पद है कि जिन गौठानों में आम गौपालक लाखों रुपए का गोबर बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहा है, स्व सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हो रही है यह भाजपाइयों से देखा नहीं जा रहा है मुद्दा विहीन हो चुके भाजपाइयों के पास और कोई काम नहीं बचा है तो यह लोग गौठानों की ओर रुख कर रहे हैं।
गौठान छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना है और इसका लाभ छत्तीसगढ़ की आम जनता को मिलने लगा है और भाजपाई नहीं चाहते कि छत्तीसगढ़ की आम जनता को सरकार के किसी भी योजना का कोई लाभ मिल पाए यह छत्तीसगढ़ की जनता को दिग्भ्रमित करना चाह रहे हैं लेकिन वे स्वयं दिग्भ्रमित होकर कार्य कर रहे हैं।

कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल होने को हे। और विधानसभा चुनावों के एन 6 माह पहले ही इन सभी जिम्मेदार लोगों को इन सभी गौठानो में कमी दिख रहा तो सवाल लाजिमी है।कि जब इनका निर्माण हो रहा था तो ये सभी जिम्मेदारों ने आखिर आवाज क्यों नही उठाया ? क्यो ऐसे निर्माण कार्यो को रोकने पहल नही की प्रदर्शन नही किया निकाय के अंदर बने सांसद प्रतिनिधियों को पार्षदों को क्या ये गौठान निर्माण की जानकारी नही थी ? आखिर ऐसा क्या था कि उस समय ऐसे कार्यो को लेकर ये सांसद प्रतिनिधि व पार्षद मौन साधना में थे । और अचानक इन नेताओं को इन बने गौठान में गड़बड़ी दिखाई दे रहा है। प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पर पूरा विश्वास है। और जनता कांग्रेस सरकार के साथ है।

रतिराम कोसमा (महामंत्री )
जिला कांग्रेस कमेटी बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *