
डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने लगातार विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर रही है । इसी तारतम्य में 27 मई को शाम 4 बजे ग्राम लोहारटोला पहुंच कर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर , ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर शाम 4.30 बजे ग्राम कोड़ेकसा पहुंच कर उचित मूल्य दुकान का भूमि पूजन करेंगे। शाम 5 बजे ग्राम गोटीटोला पहुंच कर उचित मूल्य दुकान का भूमिपूजन कर ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्या से रूबरू होंगे। शाम 5:30 बजे पीपर खार(ख) पहुँच कर सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कर जनसम्पर्क अभियान के साथ ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं की जानकारी लेंगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा है कि आम नागरिकों को रोजगार मूलक कार्यों से जोड़कर क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने प्रयास किया जा रहा है।
आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार हो रहा है या नहीं ? जिसकी खबर ली जायेगी। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। जिसके लिये कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने लगातार क्षेत्र में भेंट मुलाकात व जनसपंर्क अभियान चलाकर शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है या नहीं की जानकारी ले रही है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904