google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कबड्डी प्रतियोगिता◆ झरणटोला में दो दिवसीय आयोजन देवगहन की टीम प्रथम


डौण्डीलोहारा ब्लाक के अंतर्गत वनांचल क्षेत्र ग्राम झरणटोला दो दिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया समापन सत्र के मुख्य अतिथि श्री होरी लाल रावटे जिला पंचायत सदस्य जिला बालोद अध्यक्षता श्री रामकुमार ठाकुर प्रधान पाठक विशेष अतिथि नंदलाल कोसमा पुषण लाल भुआर्य डिगेश कुमार कोसमा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में खिलाड़ी से परिचय देते हुए फाइनल मैच का आयोजन किया गया श्री होरी लाल रावटे ने अपने उद्बोधन में कहा कि खिलाड़ी अन्य खिलाड़ी के साथ खेलता कूदता है तो उसे अपने सखा साथी मिल जाते हैं उसके साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए और कैसा नही इस बात पर भी उसे शिक्षा मिलती हैं खिलाड़ी अनुशासन में रहना सिखाता है जब कार्यक्रम होता है तो हम सब साथ में मिलते है तो सामाजिक विकास होता है खेल हार जीत का होना स्वाभाविक है ऐसी दशा में खेल या हर्ष को संयमित रखना और संकटों में न घबराना आदि गुण खेलों द्वारा अच्छी तरह सिखाया जा सकता है खेलों द्वारा मनोवांछित फल तभी प्राप्त हो सकता है जब खेल का चुनाव बुद्धि पूर्वक किया जाए तभी प्रतियोगिता में सफलता मिलता है ।


इस कार्यक्रम में पुरुस्कार वितरण किया गया जिसमें प्रथम स्थान देवगाहन द्वितीय स्थान मुढिया तृतीय स्थान मदनपुर चतुर्थ स्थान टेकापार रहा इस कार्यक्रम में श्री महावीर कोसमा ने उद्घोषक एवं आभार प्रदर्शन किया गया इस कार्यक्रम में विनोद कुमार महेश डिगेश कुमार कोसमा हेमंत कुमार लोकेश कुमार परमेश्वर एवं समस्त ग्राम वासियों ने इस कार्यक्रम आयोजन करने में योगदान रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *