google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लाल भूपेंद्र सिंह टेकाम का निधन,पूर्व विधायक लाल महेंद्र सिंह टेकाम के छोटे भाई थे,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भी रहे

डौंडीलोहारा :- राजपरिवार के सदस्य व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रहे लाल भूपेंद्र सिंह टेकाम का आज निधन हो गया ।श्री लाल भूपेंद्र सिंह टेकाम स्व.लाल रघुबीर सिंह के सुपुत्र थे व भाजपा के पूर्व विधायक स्व.लाल महेंद्र सिंह टेकाम के भाई थे । हाल ही में इस परिवार में पूर्व विधायक श्रीमती नीलिमा टेकाम का निधन हुआ था और कुछ ही माह के अंदर आज लाल भूपेंद्र सिंह टेकाम का निधन हो गया है।

भाजपा के टिकट पर विधानसभा उम्मीदवार बने थे व चुनाव भी लड़े थे – लाल भूपेंद्र सिंह टेकाम राज परिवार के चार भाइयों में तीसरे नम्बर के थे दो भाई लाल हरिनारायण सिंह व लाल महेंद्र सिंह का निधन पहले ही हो गया था अब भूपेंद्र सिंह का निधन हो गया है। भूपेंद्र सिंह टेकाम के परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती छाया देवी टेकाम व एक पुत्र व एक पुत्री है।

निधन-लाल हरिनारायण सिंह बड़े भाई

निधन – पूर्व विधायक लाल महेंद्र सिंह टेकाम

निधन -लाल गजेंद्र सिंह टेकाम/ महेंद्र टेकाम के पुत्र

निधन- नीलिमा सिंह टेकाम/ महेंद्र टेकाम की पत्नी

निधन – लाल भूपेंद्र सिंह टेकाम/ महेंद्र टेकाम के छोटे भाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *