

प्रमुख मांग :- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने, और रेगाडबरी से मंगचुवा मार्ग का चौड़ीकरण प्रमुख है।
डौंडीलोहारा :- विधानसभा चुनावों के आहट व प्रशासनिक गतिविधियों के प्रारंभ होने के साथ साथ डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के डौंडीलोहारा ब्लाक के अंतिम छोर में बसे वनांचल ग्रामों में एकाएक अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल,व धरना प्रदर्शन ने वर्तमान सरकार के जनप्रतिनिधि प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती अनिला भेड़िया के सामने आगामी चुनाव पूर्व एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल बीतने व इस चुनावी वर्ष के कुछ माह बाकी रहते वनांचल ग्राम पिपरखार,रेंगाडबरी,अरजपूरी के बाद मंगचुवा में भी ग्रामीणों की नराजगी सामने आ रहा है। व 12 तारीख से ग्रामीण लामबंद होकर मंगचुवा के बाजार चौक में हड़ताल पर बैठ गए है। ग्राम मंगचुवा में तीन सूत्रीय मांग को लेकर रविवार को सातवें दिन भी ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इस धरने में आसपास के 27 गांव के ग्रामीणजन व 3 आदिमजाति सेवा सहकारी समिति के सदस्य सहित मरसकोला,भर्रीटोला, मरसकोला , करकुटोला, कुदारीदल्ली, भूतातोला, करेंगांव, झोलाटोला, करेतिटोला, सुंदरनगर, हितापठार, पिड़ियाल, टेकापार, कमकापार, मुड़पार, कोलाटोला, कुर्रुभाट, तुड़मुड़ा, मुंडोरी, जर्राडीही के ग्रामीण शमिल है। जिससे यह समझा जा सकता है। कि वनांचल क्षेत्रों के अधिकांश ग्रामों में रहने वाले ग्रामीणजन अपनी मांगों के पूरा नही होने से वर्तमान सरकार से या क्षेत्रीय विधायक के कार्यो से नाखुश नजर आ रहे है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोलने को लेकर मंगचुवा व रेंगाडबरी में खींचतान :- वन्य ग्राम मंगचुवा व रेंगाडबरी में केंद्रीय बैंक खोलने को लेकर लम्बे समय से खींचतान बना हुआ है। दोनों ग्रामों के ग्रामीण अपने अपने ग्रामों में इसको खोलने की मांग कर रहे है। दोनो ग्रामो के बीच की दूरी मात्र 7 किलोमीटर की है। इससे पूर्व रेंगाडबरी में भी आक्रोशित ग्रामीणों ने बैंक के विषय को लेकर भूख हड़ताल की व मुख्यमंत्री निवास के लिए पैदल ही निकल पड़े थे। जिसे समझाइस के बाद रोक दिया गया था।
स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग ने पकड़ा तूल :- मंगचुवा में जंहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जगह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग हो रहा वही रेंगाडबरी में उप स्वास्थ्य केन्द्र की जगह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग किया जा रहा वन्य क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर ग्रामीण संघर्षरत दिख रहे है।

डौंडीलोहारा विकासखंड के अनेक वन्य ग्रामों में कुछ समय से ग्रामीणजन अपनी जायज मांगो को लेकर भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन कर रहे है। सरकार व क्षेत्रीय विधायक से मांग कर रहे है। लेकिन विपक्ष की भूमिका में भाजपा व उनके नेताओ का ऐसे मामलों पर कहि अता पता नही है। 8 दिन बीतने को है। धरना स्थल में एक दिन भी भाजपा के नेता नजर नही आये है।जो मजबूत विपक्ष होने की भूमिका को कमजोर कर रही है।
आगामी विधानसभा चुनावों के कुछ माह पूर्व लगातार विरोध में बैठ रहे ग्रामीणों की नराजगी ने सत्ता में काबिज कांग्रेस संगठन व विधायक को परेशानी में डालने का काम कर दिया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की मांग को लेकर दो बड़े ग्रामो मंगचुवा व रेंगाडबरी में खेमेबाजी व उनके साथ वन्य ग्रामो के गुटों में बंटकर अलग अलग जुड़ाव से पूरा वनांचल क्षेत्र में राजनीतिक नुकसान की संभावना बन रहा है। जिसको रोकना फिलहाल क्षेत्रीय विधायक की पहली प्राथमिकता बनते दिखाई दे रहा है। वन्य ग्रामो में कांग्रेस का बड़ा वोटबैंक हमेशा मददगार रहा जीत में जो इस बार ऐन चुनावी मौसम में जनता की नराजगी से बिगड़ता दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस नेता पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया की मंगचुवा में धरने में बैठे ग्रामीणों के बीच उपस्थिति ने यह संकेत तो दिया है। कि वे मंगचुवा के ग्रामीणों की मांग का समर्थन कर रहे है। व उनके साथ उनकी जायज मांगों के साथ खड़े है। सूत्रों की माने तो डोमेन्द्र भेड़िया ने ग्रामीणों को धरना समाप्त करने को भी कहा व समझाने की कोशिश भी की है।

धरना में सखाराम, उत्तम ठाकुर, जगतु, पूनम जैन, सुभाष जैन, सालिक सुधाकर,देवगोरे, कुमारी बाई, हरक कोरांम, लालचंद, कलीराम, मंगल सिंह, बिरामसिंह ,मनोहर लाल ओटी, कुशल मंडाबी, सेवाराम, अमर सिंह, शंकर लाल,उत्तम ठाकुर,हेमलाल, पवन सिन्हा,जगदीश यादव, निरंजन रावटे,रामहरि सिन्हा,सूरज कोरतिया ,पुनम देशमुख शामिल रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
