
Cg 24 आज तक
रिपोर्टर, बोधन भट्ट बालोद
पैसे की जरूरत एक आम आदमी से लेकर किसान और व्यापारी तक को पड़ती है जिससे बैंक वाले उनकी सुविधाओं को देखते हुए प्रत्येक खातेदारों को बैंक ए टी, एम, कार्ड जारी कर देती है जिससे बैंकों में भीड़ भाड़ ना हो और अपने नजदीकी चॉइस सेंटरों व एटीएम से अपने पैसे निकाल सके। आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में मालीघोरी बड़ा सेंटर है जहा जिला सहकारी और ग्रामीण बैंक स्थापित है जिसमें आसपास के 15 से 20 गांव के किसान अपनी जरूरत के सामान खरीदने के लिए आते हैं और जब उन्हें पैसों की जरूरत पड़ती है तो एटीएम में पैसे निकालने के लिए जाते हैं और वहां जाकर जब पैसे नहीं निकलता तो उनके हाथ निराशा लगती है जिसमें से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का एटीएम और दो चॉइस सेंटरों का एटीएम है जो कमीशन में काम करते हैं इसमें 24 घंटे सेवा लिखा रहता है किंतु हकीकत कुछ और ही बयां करती है l वही कुछ चॉइस सेंटर वाले जिनकी आईडी दूसरी जगह की है और दुकान दूसरी जगह खोल कर रखे हुए हैं जिससे संबंधित विभाग को कोई लेना देना नहीं है l

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904