google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

“मुख्यमंत्री, वन मंत्री, पीसीसीएफ राव सहित सभी कैबिनेट मंत्री का आभार”

रायपुर : छ ग भूपेश सरकार की कैबिनेट बैठक दिनांक 6/07/ 2023 को संपन्न हुई जिसमें छ ग वनकर्मचारी संघ की बहुत महत्वपूर्ण मांग 26 मार्च 2003 के पश्चात नियुक्त किए गए समस्त वनरक्षकों का वेतनमान 2750 से बढ़ाकर 3050 -4590 मान्य किया गया है,जो वन विभाग छ ग वन कर्मचारी संघ के लिए ऐतिहासिक निर्णय है! इससे कर्मचारियों को कम से कम 4 से 5लाख रुपये का फायदा उक्त अवधि के वन रक्षकों को वसूली से छुटकारा मिलेगा एवं पेंशन प्रकरण वसूली के अभाव में बाधा नहीं होगी!
प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने ऐतिहासिक निर्णय पर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,वन मंत्री मोहम्मद अकबर जी, एवं संपूर्ण कैबिनेट का ,पूर्व पीसीसी श्री राकेश चतुर्वेदी वर्तमान पीसीसीएफ श्री निवास राव जी एवं सभी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है,!
श्री शर्मा ने कहा कि छ ग वन कर्मचारी संघ की महत्वपूर्ण मांग पूरी हुई है, सभी पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है सरकार ने वनरक्षक एवं उनके परिवार तथा संघ का दिल इस निर्णय से जीता है,!
निर्णय पर आभार प्रकट करने वालों में प्रमुख रूप से मूलचंद शर्मा प्रदेश अध्यक्ष छ ग वन कर्मचारी संघ, सुजीत रंगारी उप प्रांताध्यक्ष, संरक्षक गण फैयाज खान, सतीश मिश्रा, एच् बी शास्त्री, केदार तिवारी,कार्यवाहक प्रांत अध्यक्ष अखंड तिवारी,पवन रूफलिया, महामंत्री लीना कश्यप, श्रीमती सुशीला नेताम, राम किशन साहू ,सलीम खान, संभाग अध्यक्ष विनोद मिश्र दुर्ग, संभाग अध्यक्ष बस्तर संतोष कांछि, संभाग अध्यक्ष बिलासपुर वेद प्रकाश शर्मा ,संभाग अध्यक्ष कांकेर हरीश कोड़ोपी, संभाग अध्यक्ष रायपुर संतोष सामंत राय, जिलाध्यक्ष रायपुर भूपेंद्र सिंह, अजीत दुबे राजनांदगांव, परस चंद्राकर कवर्धा, कमल नारायण महासमुंद, डोमार कश्यप गरियाबंद, दिनेश साहू धमतरी, रिजवान रिजवी धमतरी, श्यामलाल डड़सेना शामिल रहे,!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *