google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल दिलराज प्रभाकर सीसीएफ दुर्ग से मिला


विदित हो कि दुर्ग मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थ श्री दिलराज प्रभाकर मुख्य वन संरक्षक दुर्ग के पद पर शासन द्वारा पदस्थ किए गए हैं! कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ संभाग प्रतिनिधिमंडल प्रांत अध्यक्ष मूलचंद शर्मा, संरक्षक एच बी शास्त्री,उप प्रांताध्यक्ष सुजीत रंगारी एवं संभाग अध्यक्ष विनोद मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात किया !
मुलाकात के दौरान नव पदस्थ मुख्य वन संरक्षक दुर्ग द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, समस्या होने पर उनसे संपर्क करने हेतु सुझाव दिया गया,!
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से प्रांतीय महामंत्री श्री राम किशन साहू, प्रांतीय संगठन मंत्री मुक्तेश्वर वर्मा, प्रांतीय पदाधिकारी श्री श्याम लाल डड़सेना,जिला अध्यक्ष राजनांदगांव अजीत दुबे, बालोद जिलाध्यक्ष कृष्णापुरी गोस्वामी, कवर्धा जिला अध्यक्ष परस चंद्राकर, खैरागढ़ जिला अध्यक्ष सुनील पटले,दुर्ग जिला अध्यक्ष शिरीष भट्ट प्रमुख रूप से शामिल थे,!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *