google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

किसान कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित,देखे किनको मिला जिम्मेदारी


बालोद बालोद जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष जागृत सोनकर के द्वारा किसान कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन उपरांत किया गया है । जिसमें संपूर्ण बालोद जिले के सभी क्षेत्र के किसान नेताओं को समायोजित करने का प्रयास किया गया है। श्री सोनकर में बताया कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों के हक में लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लेती जा रही है और किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले इस योजना के तहत काम कर रही है उन्हीं योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने एवं गांव के हर गरीब की किसान तक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हमारी यह नई टीम दृढ़ता पूर्वक कार्य करेगी और शासन की योजनाओं को हरगांव घर तक पहुंचाने का प्रयास करेगी । बालोद जिला किसान कांग्रेस के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के मूल उद्देश्य नरवा गरवा घुरवा बारी को अमलीजामा पहनाने में अपनी पूरी टीम का ताकत लगाएंगे साथ ही इस नई टीम को नई ऊर्जा के साथ काम करने का विश्वास दिलाते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *