google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगरीय निकाय मंत्री से मिला नगर पंचायत डौंडीलोहारा का प्रतिनिधि मंडल

नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने लोकेश्वरी गोपी साहू के नेतृत्व में रायपुर निवास में नगरी प्रशासन मंत्री को हरेली त्यौहार की शुभकामनाएं एवं बधाई दिए नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू और उनके प्रतिनिधिमंडल ने नगरी निकाय मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया से सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और साथ ही साथ डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की जानकारी दिए और भविष्य की कार्य योजना के बारे में माननीय मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया जी को अवगत कराएं नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल में लोकेश्वरी गोपी साहू के साथ विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा अनीता साहू सभापति झुमुक लाल कोसमा सभापति शोहदरा देवांगन सभापति ममता शर्मा पार्षद नारायण सिंह सिन्हा पार्षद नगर पंचायत डौंडीलोहारा युवा नेता विकास लोढा और शहर अध्यक्ष गोपी साहू उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *