
बालोद :- बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनाकर नौकरी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही न होने के विरोध में नग्न प्रदर्शन को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति व परंपरा को प्रदेश में बढ़ाने का बखान करने वाली भुपेश बघेल सरकार की फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में नकामी का असलियत पूरे देश प्रदेश ने देखा है। प्रदेश के आदिवासी व अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं ने कल रायपुर में नग्न विरोध प्रदर्शन कर सरकार को आइना दिखा दिया है।लंबे समय से अपने हक व अधिकार पर डाका डालने वाले फर्जी जातिप्रमाणपत्र लेकर सरकारी नौकरी में पदस्थ लोगों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर युवाओ का यह नग्न प्रदर्शन सरकार के खिलाफ प्रदेश के युवाओं का भारी आक्रोश है। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी की सरकार अपने कार्यकाल का अंतिम पायदान पर खड़ी है। मुख्यमंत्री कहते है कि सभी के साथ न्याय होगा सभी को सम्मान मिलेगा लेकिन सच्चाई प्रदेश की जनता ने कल देख लिया एक और मुख्यमंत्री भुपेश बघेल प्रदेश के युवाओं के मन की बात जानने युवाओं से भेंट मुलाकात करने की बात कहते है पर युवाओ की जायज बातों को नही समझ सके आज पिछड़े गरीब परिवार के आदिवासी समाज व अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को अपने हक व अधिकार के लिए नग्न होना पड़ रहा है। ये प्रदेश का दुर्भाग्य है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से कई आंदोलन हुए धरना प्रदर्शन हुआ लेकिन ऐसा नग्न विरोध प्रदर्शन कभी नही हुवा।इस सरकार में पीड़ित शोषित दलित समाज के ऊपर सरकार का ध्यान नही है ।युवाओं का यह प्रदर्शन इस बात को साबित करता है। कि कांग्रेस की सरकार ने युवाओ की जायज मांगो की अनदेखी की व इस स्थिति तक जाकर युवाओं को नग्न प्रदर्शन करने मजबूर किया।
बलराम गुप्ता ने आगे इस मामले पर कहा कि प्रदेश में युवाओं के इस नग्न प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ महतारी के साथ साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के मान सम्मान को भी ठेस पहुंचा है। जहां हम सभी के साथ न्याय,सबके साथ समानता व विकास की बात कहते है। लेकिन छत्तीसगढ़ में असल मे कुछ और कहानी दिखाई दे रहा है।
आदिवासी,व अनुसूचित जाति समाज के इस सरकार में शामिल जनप्रतिनिधियों की बड़ी लापरवाही व अनदेखी,नकामी है की समाज के लोगो को आज नग्न होकर विरोध प्रदर्शन करने मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार में बैठे मंत्री व विधायक आदिवासी समाज व अनुसूचित जाति वर्ग की भलाई करने उनका विकास करने की बड़ी बड़ी बात कहते है। लेकिन आज इस समाज के युवा लोगो को सरकार के खिलाफ विरोध करने के लिए राजधानी में नग्न होना पड़ रहा है। यह बड़े शर्म की बात है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904