

- बालोद पुलिस की गांजा तस्कर पर कड़ी कार्यवाही।
- थाना राजहरा क्षेत्र के आरोपी से 9 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार।
- साइबर सेल टीम बालोद व थाना राजहरा की संयुक्त कार्यवाही।
बालोद :- अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध बालोद पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक, श्री डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन पर व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री कर्ण कुमार उके के पर्यवेक्षण में जिला बालोद के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र के अवैध कारोबार गांजा,जुआ, सटटा व अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही हेतू थाना /सायबर सेल टीम को निर्देशित किया गया था जिस पर सायबर सेल व थाना राजहरा के द्वारा थाना क्षेत्र के रवि सिंह पिता प्रहलाद सिंह उम्र 28 साल पता टेबलर सेट वार्ड क्र 04 दल्लीराजहरा जिला बालोद को 9 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण का विवरण इस प्रकार का है कि मुखबिर से सूचना मिली की रवि सिंह निवासी टेबलर सेट वार्ड क्र 04 दल्लीराजहरा के द्वारा एक लाल काला कलर का रैक्जीन बैग में मादक पदार्थ गांजा अपने मोटर सायकल क्र सीजी24 पी 7054 सें डौण्डी से राजहरा की ओर आ रहा है कि सूचना पर थाना राजहरा एवं सायबर सेल की टीम के द्वारा आरोपी रवि सिंह को घेराबंदी का पकड़ा गया आरोपी रवि सिंह के कब्जे से 9 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर आरोपी के विरूद्ध थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 272/2023 धारा -स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 20(बी) कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से 9 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जुमला 1,40,000 रूपये जप्त किया गया है।
उक्त प्रकरण में आरोपियो के पतासाजी व गिरफ्तारी में थाना प्रभारी राजहरा निरीक्षक राकेश ठाकुर,उपनिरीक्षक ढाल सिंह साहू , सायबर सेल से सउनि धरम भूआर्य ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक विवेक शाही, पूरन देवांगन, संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आकाष दुबे , मिथलेष यादव, थाना राजहरा से सुरेन्द्र देषमुख, धमेन्द्र सेन, भुनेष्वर यादव , मनोज साहू , रवि यादव की सराहनीय भूमिका रही है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904