
बालोद- भाजपा नेता पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कांग्रेस द्वारा किये जा रहे संकल्प शिविर अभियान को लेकर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पिछले पौने पांच सालों तक ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया जिसे लेकर वे जनता के बीच जा सके। उन्होंने कहा कि भेंट-मुलाकात का हलिया अभियान तो मूलतः डाँट-फटकार का कार्यक्रम ही सिद्ध हुआ है जो पुरी तरह से सुनियोजित कार्यक्रम था। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने प्रदेश का बेड़ा गर्क करके रखा है आज कांग्रेस सरकार के कुनीतियों से प्रदेश की जनता अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिये भी तरस रही हैं, अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था लचर है, प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है, शिक्षा व्यवस्था बदहाल है, भ्रष्टाचार को चरम पर रख कर हर चीज को अपने अवैध कमाई का जरिया बनाकर रखा गया है प्रदेश के किसानों को किये वादे अभी तक पूरा नही कर पाई है न ही बोनस मिला न पूर्ण कर्जा माफ हुआ न नए पंम्प कनेक्शन मिल रहा है नए पंम्प कनेक्शन के लिए किसानों का पैसा भी यह सरकार डकार चुकी है । प्रदेश के किसानों को पर्याप्त बिजली नही मिल पा रही है कर्ज से प्रदेश के किसान आत्महत्या कर रहे है । किसानों के बारदाने का पैसा भी यह सरकार खा चुकी है युवाओं को पौने पांच सालों तक छला गया उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया । सरकार के वादाखिलाफ़ी करने के कारण अधिकारी कर्मचारियों को पुरा पांच साल हड़ताल में ही गुजारना पड़ा। भ्रष्टाचारी में लिप्त कांग्रेस की इस सरकार ने प्रदेश की लाखों परिवार के सर से छत छिन लिया, जल जीवन मिशन का बुरा हाल कर दिया। छत्तीसगढ़ की ढ़ाई करोड़ जनता की आशा का केन्द्र जहां विकास की रूपरेखा तय होती हैैैैैै वहां की जनता भूपेश सरकार के शासन में सभी मूलभूत सुविधाओं के लिये तरस रही है प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किस बात के लिये संकल्प शिविर यात्रा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश को चौपट करने के बावजूद जिस अंदाज में अपनी तारीफ के पुल बंधवा रहे हैं, वह छत्तीसगढ़ की आम जनता के साथ खुला मजाक है। श्री यादव ने कहा कि विकास के नाम पर एक ईट तक नहीं रखने वाली और केन्द्र सरकार की योजनाओं पर भ्रष्टाचार, घोटाला और प्रतिशोध की राजनीति करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार को तो अब यह समझ जाना चाहिए कि अब उनके ड्रामेबाजी से प्रदेश की जनता झाँसे में नहीं आने वाली है। भाजपा नेता राकेश यादव ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार एकदम तय है और प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल अब जनता के साथ छल-कपट की राजीनीति बंद करें।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904