google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विधानसभा चुनावों में हिंदू संगठनों की बड़ी भूमिका,किसी भी राजनीतिक दल से दूरी नही,हिंदुत्व को लेकर काम करने वालों को सहयोग कर सकते है।

विधानसभा चुनावों में हिंदू संगठनों की बड़ी भूमिका,हिदुत्त्व विचारों को लेकर काम करने वालों का कर सकते है सहयोग हिंदू धर्म समाज के बीच जाकर जागरण करने की बन सकती है योजना

बालोद :- बालोद जिला के तीनो विधानसभा चुनावों में से एक सीट डौंडी लोहारा पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वही बालोद व गुंडरदेही सीट पर कुछ ही दिनों में उम्मीदवार का नाम सामने आ जायेगा,दूसरी तरफ कांग्रेस ने तीनों सीटों पर अभी उम्मीदवार की घोषणा नही की है। जिससे बालोद जिला के शेष दो सीटों पर फिलहाल चुनावी सरगर्मियां तो बनी हुई है। लेकिन राजनीतिक उबाल नही दिख रहा है। वही डौंडी लोहारा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार नाम घोषित होते ही गांवो में चुनावी जनसंपर्क में निकल गए है। दीवारों में वालपेन्ट बन रहा,वही चुनावी पर्चा बांटते नजर आ रहे है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी अंदर खाने अपने अपने नेताओं की टिकट पक्की मानकर राजनीतिक बिसात बिछा रहे है। बालोद जिला में यू तो सभी राजनीतिक दल चुनावों में जीतने हर संभव कोशिश कर रहे है। वही जिले के सबसे बड़े हिंदू धर्म संगठन से जुड़े लोग भी हिंदुत्व को लेकर मुखर हो रहे है। वैसे इन संगठनों को राजनीति से कोई लेनादेना नही ये गैर राजनीतिक धर्म संगठन है। लेकिन वर्तमान बदले परिवेश व कुछ समय पूर्व जिले में घटित घटनाओ को लेकर हिंदू विचारो व हिंदू हितो को लेकर काम करने वालो को नजरअंदाज करने वाले क्षेत्रीय राजनेताओ की दोहरी नीति व वोटों की राजनीति के चलते हिंदू धर्म सेवको की प्रताड़ना पर भी मौन साधे नेता व आंख मुंदने वाले राजनेताओ को भी हिंदू संगठनों ने नजदीक से देखा है। इसलिए इस बार के चुनावों में बालोद जिला के अंदर हिंदू संगठन भी हिंदू विचारो को महत्त्व देने वाले,सनातन धर्म को लेकर काम करने वाले उम्मीदवारों को सहयोग कर सकते है। सूत्रों की माने तो हाल ही में जिले के तीनों विधानसभा सीटों में चुनावो को लेकर डौंडीलोहारा,गुरुर,बालोद,दल्ली राजहरा के हिंदु संगठनों के बड़े दायित्त्ववान पदाधिकारीयो की बैठक हुई है। जिसमे कुछ चुनावी विषयों पर चर्चा की गई है। 

वहीं यह बातें भी अंदरखाने से आ रहा है। कि किसी भी अन्य दूसरे राजनीतिक दलों से दूरी नही बनाकर ऐसे उम्मीदवारों को मदद कर सकते है।हिंदू संगठन से जुड़े कुछ सदस्यों का मानना है कि किसी भी राजनीतिक दलों के पीछे खड़े होने की बजाय वैसे लोगो का साथ दे जो हिंदू धर्म समाज को लेकर आगे भी काम करे न कि दिखावा मात्र करे ।

 जो हिंदुत्व को मजबूती दे उनके साथ मजबूती से खड़ा हो वोटों की राजनीति के चलते हिंदुत्व को कमजोर करने वालो के खिलाफ जनमत जागरण भी किया जा सकता है। वही आने वाले समय मे जिला में एक बड़ी बैठक आयोजित कर कुछ महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने की संभावना भी बना हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *