
डौंडीलोहारा :- डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम किसना में आज दोपहर बाद मिली जानकारी के अनुसार बिजली चमकने व आकाशिय बिजली गिरने से 3 महिलाओँ की मौके पर ही मौत हो गई है। जिनमे चमेली निषाद ,कामीन निषाद, बिसंतीन साहू ग्राम किसना ये सब दल्लू निषाद के अपने खेत में निदाई के कार्य कर रहे थे और खाना खाने के लिए पेड़ के समीप थे लेकिन अचानक बारिश हो गई जिससे आकाशीय बिजली के चपेट मे आ गए जिनका मौके पर ही मौत हो गई इन्हे देवरी अस्पताल में लाया गया है जिनका पोस्टमार्टम की कार्यवाही डौंडीलोहारा मे होगा । देवरी थाना से मिली जानकारी अनुसार आगे की कार्यवाही जारी है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904