

डौडीलोहारा- डौंडीलोहारा नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 9, 10, 11 एवं 14 में निवासरत परिवारों की आवश्यकता को देखते हुए पहाड़ एवं चट्टान मद में दर्ज भूमि को दखल रहित भूमि में परिवर्तित करने तथा साथ ही वार्ड क्रमांक 12 झिटी डोंगरी खसरा नंबर 515 /1 एवं 515/4 में काबिज निवासरत परिवारों को उनकी आवश्यकताओं को देखते हुए कब्जाधारी हितग्राहियों को उनके काबिज भूमि का पट्टा प्रदान करने हेतु क्षेत्र की विधायक अनिला भेड़िया ने जनहित में कलेक्टर बालोद को पत्र प्रेषित किया है।
दो अलग-अलग पत्र में श्रीमती अनिला भेड़िया ने कलेक्टर बालोद से आग्रह किया है कि डौडी लोहारा नगर के वार्ड 9 वार्ड 10 वार्ड 11 एवं वार्ड 14 जहां का अधिकांश क्षेत्र पहाड़ी एवं चट्टानी है क्षेत्र में पूर्व में पंचायत/ तहसीलदार द्वारा आबादी भूमि पट्टा प्रदान किया था। जिसके तहत पट्टाधारी एवं कब्जाधारियों द्वारा विगत 30-35 वर्षों से कच्चा मकान बनाकर निवासरत हैं वर्तमान समय में उक्त भूमि राजस्व रिकॉर्ड में चट्टान मद में दर्ज होने से संबंधितों को शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लगभग ऐसी ही स्थिति नगर के वार्ड 12 झिटी डोंगरी के खसरा नंबर 515/1 एवं 515/4 के शासकीय भूमि पर वर्ष 2015 के पूर्व से ही कब्जाधारियों द्वारा कच्चा मकान बनाकर निवासरत है काबिज हितग्राहियों के पास मालिकाना हक के रूप में जमीन का पट्टा नहीं होने के कारण यहां निवास रत लोग भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
इन क्षेत्रों में निवास रन लोगों को शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ दिलाने डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी साहू ने वार्ड वासियों के साथ विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया से निवेदन किया क्षेत्रीय विधायक ने वार्ड वासियों एवं नगर पंचायत अध्यक्ष को अस्वस्थ किया है कि हमने कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर दिया है एवं आवश्यकता पड़ने पर स्वयं जाकर कलेक्टर से इस मुद्दे पर चर्चा कर समाधान अवश्य ही निकाला जाएगा।
रतिराम कोसमा
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904