google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोबा से भागे ईसाई प्रचारक राकेश निर्मलकर मनकी में धर्मांतरण करने के लिए प्रेरित करते पकड़ाया

अर्जुन्दा पुलिस ने 170 की कार्यवाही की क्षेत्र में लगातार मिल रहा था शिकायत

बालोद – क्षेत्र में अवैध प्रार्थना सभा व धर्मांतरण का खेल खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है।लगातार विश्व हिंदू परिषद संगठन और भाजपा के लोग ऐसे लोगो के द्वारा हिंदू धर्म को खंडित करने के अभियान को रोकने में लगे हुवे है।इसी तारतम्य में पिछले कई सप्ताह तक माहुद में चल रहें अवैध प्रार्थना सभा पर रोक लगाने के बाद इस रविवार महामंत्री विश्वास गुप्ता पार्षद लीलेश्वर ठाकुर ईश्वर देवांगन नवीन राजपूत सूर्यकांत गजेंद्र पंकज चौधरी राहुल साहू ऋषभ शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने आज अर्जुंदा के पास ग्राम मनकी पहुंचकर कोटवार के घर में चल रहे हिंदू धर्म को खंडित करने की योजना का विरोध किया जहां बाहर से आकर राकेश निर्मलकर नामक व्यक्ति निवास जुंगेरा पास्टर के रूप में विगत कई सप्ताह से ही हिंदू आस्था को खंडित करने का काम मनकी सहित आस पास के ग्रामीण अंचलों में कर रहा था।रविवार को भी वह उसी तरह डौंडी लोहारा के पास कोबा गांव में हिंदू विरोधी कार्यों को अंजाम दे रहा था।जहां विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व हिंदू समाज के विरोध के बाद वह भागकर मनकी पहुंचा और फिर मनकी में भी उसी तरह के कार्यों को अंजाम दे रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही विश्वास गुप्ता व उनके साथी वहां पहुंचकर राकेश निर्मलकार से हिंदू विरोधी कार्य कर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का विरोध किया जिसके बाद ग्रामीणों ने कोटवार व उनके परिवार के साथ राकेश निर्मलकर नामक व्यक्ति द्वारा गांव की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने को लेकर असंतोष जताया और देखते ही देखते सैकड़ों लोग वहां इकट्ठा हो गए जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद अर्जुंदा पुलिस द्वारा पहुंचकर धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाले व्यक्ति राकेश निर्मलकर उसकी पत्नी को सहयोग करने वाले कोटवार दयालू राम रामटेके पर कागजी कार्यवाही कर थाने ले गई।

कोबा ग्राम में सुबह 9 बजे घर मे आया आरोपी


जानकारी अनुसार बाहर से आकर ग्रामीण अंचलों में शांति भंग करने के चलते राकेश निर्मलकर के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत धारा 170 की कार्यवाही की गई है।
भाजपा महामंत्री विश्वास गुप्ता ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस सरकार में पिछले 5 वर्षों में ग्रामीण अंचलों में ईसाई मिशनरी सक्रिय हुवे है। उन्हें कड़ाई से जवाब देकर यहां से खदेड़ा जाएगा और अपने हिंदू भाइयों को हम अपने से किसी भी शर्त पर अलग होने नहीं देंगे। क्षेत्र में चल रहे इस पूरे धर्मांतरण की जानकारी गृह मंत्री व जिला की प्रभारी मंत्री विजय शर्मा से भी मिलकर उन्हें दी जाएगी

विहिप जिला बालोद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि संगठन व हिंदूवादी नेताओ के द्वारा लगातार पूरे जिले के अंदर ऐसे गैर कानूनी तरीके से कार्य करने वालो का पर्दाफाश करने का काम किया जा रहा है। आज आरोपी को कोबा (डौंडीलोहारा )गांव से भी नाराज गांववालों ने भगाया बावजूद वो मनकी में पुनः ऐसे ही गलत कार्य को बढ़ावा देते पकड़ा गया जिसे अर्जुन्दा पुलिस ने पकड़कर कायवाही की है। ऐसे कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा व हम हिंदू धर्मसमाज को कमजोर करने वालो का विरोध जारी रखेंगे।

मनीष शेंडे थाना प्रभारी अर्जुन्दा – क्षेत्र के कुछ गांवो से लगातार शिकायत मिल रहा था कि कुछ बाहरी लोग हर रविवार को आकर प्रार्थना सभा कर गैरकानूनी कार्य संचालित करते है। माहुद में भी पूर्व में समझाइस दी गई थी वही आज मनकी में ग्रामीणों के विरोध वे बाद आरोपी राकेश निर्मलकर के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता 170 की कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *