google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की करेंगे मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त किए गए हैं। संबंधित जिले के प्रभारी सचिव, जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। प्रभारी सचिव प्रतिमाह कम से कम एक बार अपने प्रभार जिले का भ्रमण कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और अपने भ्रमण के संबंध में एक संक्षिप्त टीप प्रतिमाह मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले को धमतरी जिला का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू को दुर्ग, श्रीमती ऋचा शर्मा को रायपुर, श्री मनोज कुमार पिंगुआ को बिलासपुर जिला, प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक को महासमुंद जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा को जांजगीर चांपा, सचिव श्री रोहित यादव को कोरबा,  सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह को बस्तर, सचिव श्री परदेशी सिद्धार्थ कोमल को बलौदाबाजार-भाटापारा, सचिव श्री अविनाश चंपावत को राजनांदगांव, सचिव श्री प्रसन्ना आर. को कबीरधाम, सचिव श्री अम्बलगन पी. को जशपुर, सचिव सुश्री आर शंगीता को सारंगढ़- बिलाईगढ़, सचिव श्री रजत कुमार को रायगढ़,  सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो को नारायणपुर, सचिव श्री एस. प्रकाश को कोरिया, सचिव श्री अंकित आनंद को बालोद, सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना को बेमेतरा, सचिव श्री भुवनेश यादव को सूरजपुर, सचिव श्री एस. भारतीदासन को मुंगेली जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

सचिव सुश्री शम्मी आबिदी को कांकेर, सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता को गरियाबंद, सचिव मो. कैसर अब्दुलहक को गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही, सचिव श्री यशवंत कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज, सचिव श्री भीम सिंह को कोण्डागांव, सचिव श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सचिव श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा को सुकमा, आयुक्त श्रीमती किरण कौशल को सक्ती, संचालक श्री सौरभ कुमार को दंतेवाड़ा, संचालक श्री सुनील कुमार जैन को सरगुजा, विशेष सचिव श्री जयप्रकाश मौर्य को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, विशेष सचिव श्री सारांश मित्तर को बीजापुर और प्रबंध संचालक श्री रमेश कुमार शर्मा को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *