google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पाकिस्तान पर हमला,सेना के जवानों का अद्भुत पराक्रम,जिलेवासियों ने दी प्रतिक्रिया

बालोद /डौंडीलोहारा :- पहलगाम में आतंकवादी हमले मे मारे गए 26 शहीदों का बदला आज भारत ने ले लिया है। कल देर रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर व पाक के अंदरूनी प्रान्त पंजाब के कई आतंकवादी केम्पों पर मिसाइल हमले कर उनको तबाह कर दिया है। हमले में वर्तमान जानकारी में लगभग 100 आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है। वही 9 आतंक के केम्पों में 24 मिसाइल भारत ने दागे है। आज सुबह जैसे ही पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की खबर मिली देशवासियों मे खुशी देखी गई व वीर जवानों के इस अदम्य शौर्य व दमदार आक्रमण की सभी ने तारीफ की। पाकिस्तान के आतंकियों ने जिस निर्ममता से पहलगाम में देशवासियों की हत्या की थी उससे पूरा देश मे गुस्सा था व देश की जनता गुनहगारों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। हमले के 15 दिनों बाद आज भारत के सैनिकों ने शहादत का बदला ले लिया है। आज भारत के इस आक्रमण पर बालोद जिलावासियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वीर जवानों के शौर्य को सलाम किया है।

भारत ने आज दिखा दिया कि हम शांति के पक्षधर हैं, लेकिन कायरता नहीं सहेंगे।
पहलगाम हमले का करारा जवाब पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर भारतीय सेनिको ने दिया है।
मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर,पंजाब में सटीक मिसाइल हमले व हमलों में 100 के करीब लश्कर,मुजाहिद्दीन, जैश आतंकियों का खात्मा एक सफल ऑपरेशन है। 
POK में सर्जिकल स्ट्राइक से दहशतगर्दों की नींव हिला दी गई है। हिंदुस्तान के वीर जवानों को हम सभी का जयहिंद:-संत वीरेंद्र देशमुख कामधेनु मंदिर सुरेगांव भेंडी
पहलगाम, पुलवामा और मुम्बई हमलों में मारे गए हमारे वीर जवानों व देशवासियों की आत्मा को आज शांति मिली होगी, आज वीर जवानों ने शहादत का बदला ले लिया है। आज का हमला इतना जबरदस्त था कि आतंकवादियों की लाशें भी परिवार वालो को नसीब नही होंगी भारत देश अब आतंक पर चुप रहकर सहन करने वाला देश नही है। अपितु जबरदस्त प्रतिकार करने वाला एक शक्तिशाली देश है:- डॉ.देवेंद्र माहला वरिष्ठ आदिवासी नेता
देश के वीर जवानों ने आज बड़ा ही पराक्रम का काम किया है। पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के शरणस्थली केम्पों को तबाह कर दिया साथ ही साथ आतंकवादियों की कब्र भी बना दिया पहलगाम में जो हिंदू भाई बहनों की हत्या की गई थी आज उसका बदला लिया गया है। भारत ने विरोधी देश आतंकवादी देश पाकिस्तान को स्पष्ठ संकेत दिया है कि अब भी अगर नही सुधरे तो अभी तो सिर्फ 9 जगहों पर 24 मिसाइल गिराए है। अगर गुस्ताखी की तो पूरा पाकिस्तान को तबाह कर देंगे:-बलराम गुप्ता जिला अध्यक्ष विहिप बालोद
वीर सैनिकों को बधाई उन्होंने बहुत ही शक्तिशाली आक्रमण कर आतंकवादियों पर हमला कर उनको मौत दी है। भारत देश के अंदर मे व देश के सीमाओं पर जहां भी आतंकवाद पनप रहा है। वहा भी ऐसे ही हमले कर उनको मौत दी जाए ताकि भारत देश व देशवासियों को नुकसान पहुचाने के उनके मंसूबे कभी पूरा न होने पाये:-परस साहू वरिष्ठ पत्रकार गुंडरदेही
पाकिस्तान में रहकर कश्मीर में आतंक फैलाने वाले दरिंदे आतंकवादियों के केम्पों को देर रात हमला कर नष्ट करने वाले वीर जवानों को हमारा सलाम,देश के वीर जवानों ने आज पहलगाम हमले में मारे गए वीर पर्यटकों का बदला लिया है। भारत देश के हमारे तीनो सेनाओं के वीर जवानों ने आज 1 करोड़ 40 लाख देशवासियों को गौरवान्वित कर दिया है :-राजेश सोनी विहिप जिला मंत्री

हमारे सैनिकों ने 26 भारतीयों की हत्या का बदला 100 आतंकवादियों की कब्र खोदकर ली है। बड़े ही पराक्रम का काम किया है। थल,जल,नभ की सुरक्षा करने वाले हिंदुस्तान के वीर जवानों पर हम सभी को गर्व है। वीर जवानों के पराक्रम से यह तय है कि यह बदला हुआ भारत है। जवाब देना जानता है। और सैनिकों ने कड़ा व दमदार जवाब पाकिस्तान को दे दिया है :-ओम गोलछा विहिप जिला उपाध्यक्ष

भारत देश की स्वतंत्रता व अखंडता को बनाये रखने वाले भारत देश के वीर जवानों की साहस व पराक्रम की जितनी भी तारीफ करें कम है। पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जिस प्रकार से छुपकर आकर कायराना हमला कर हमारे 26 लोगो की हत्या की थी आज भारत ने सामने से प्रतिकार कर,खुली चेतावनी देकर आतंक के गढ़ पाकिस्तान में घुसकर हमला किया है। व आतंक के केम्पों को तबाह किया है। ये है दमदार भारत के वीर जवान जिन पर हम सभी को गर्व है :-श्रीमती सत्या साहू जिला संयोजिका मातृशक्ति संगठन बालोद
पाकिस्तान सेना के पोषित आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर भारत की बेटियों के 26 “सिंदूर” उजाड़े थे, उनकी नृशंस हत्या की थी
आज मां भारती के लालों ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करके नापाक आतंकवादियों के बड़े ठिकानों को ही उजाड़ दिया है। वही 100 के करीब आतंकवादियों को मार गिराया है ।
ये नया भारत है, ये मोदी का भारत है। चुप नही रहता,आतंक को सहता नही है। ये भारत 
घर में घुसकर मारता है:-महावीर तातेड़ वरिष्ठ भाजपा नेता डौंडीलोहारा

देश के वीर जवानों के शौर्य व पराक्रम अद्भुत है। जब जब देशवासियों के गौरव म मान की बात आई है तब तब देश के वीर जवानों ने विशाल पराक्रम कर दिखाया है। सर्जिकल स्ट्राइक हो,एयर स्ट्राइक हो या पहलगाम का बदला लेने के लिए कल पाकिस्तान के 9 आतंकी पनाहों पर हमला हो हमेशा हमारी सेना ने गजब काम कर दिखाया है। हमको हमारी सेना के जवानों पर गर्व है:- स्वेता राजपूत जिला सह संयोजिका मातृशक्ति संगठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *