

बालोद- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद के तत्वाधान में 1 मई से 10 मई तक समर कैंप का आयोजन किया गया है। समर कैंप के अष्टम दिवस पर महिला परामर्श केन्द्र सीता गोस्वामी, भारती गोस्वामी महिला सेल व मन्नु गोटा जी, मुख्य संचालिका बी.के. विजयलक्ष्मी दीदी जी उपस्थित थे।
जिसमें बहन सीता गोस्वामी जी ने कहा कि हमें यातायात के नियमों का विशेष रूप से पालन करना चाहिए, हमें हमेशा बाएं ओर ही चलना चाहिए, हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलाना चाहिए, बिना लाइसेंस के गाड़ी नहीं चलाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मोबाइल में गेम्स न खेले इससे हमारी मानसिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। बच्चे जब घर से बाहर निकले तो अपने पैरेन्ट्स को जरूर बताकर जाएं। अपने दोस्तो की जानकारी घर में दे।
बी.के. विजयलक्ष्मी दीदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनेक परिस्थितियां आती है ऐसे समय पर हमें अभी का जो ज्ञान मिल रहा है वो काम में आयेगा इसलिए इस समर कैंप के दौरान जो भी सीखने को मिल रहा है उसे ध्यान से सुने और सीखें।
बी.के. भूषण भाई ने बच्चो को पढ़ाई का महत्व बताते हुए कहा कि पढ़ाई करने से हमें ज्ञान प्राप्त होता है, जितना हम ज्ञान प्राप्त करेंगे उतना हमारे बुध्दि का विकास होगा। बुध्दि के काम करने की क्षमता बढ़ती जाएंगी, जिससे हमारी याद करने की क्षमता भी बढ़ती जाएंगी। परीक्षा की तैयारी कैसे करे उसके बारे में बताते हुए कहा कि रोज पढ़ाई करे, प्लान बनाकर पढ़े, अपने आपको टास्क दे, पढ़ाई की शुरूआत करने के पहले ध्यान व मेडिटेशन जरूर करें।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904