
रिपोर्टर, , के एस ठाकुर राजनांदगांव
राजपूत क्षत्रिय महासभा , रहटादाह छत्तीसगढ़ पंजीयन 1282 के के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन तथा उप समिति दुर्ग के संयोजन में महासभा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली आदर्श सामूहिक विवाह इस वर्ष 7 जून 2025 शुभ दिन शनिवार को महाराणा प्रताप मंगल भवन शंकर नगर दुर्ग में संपन्न होगा । इस आयोजन में केंद्रीय महासभा के समस्त पदाधिकारी सभी संस्कारिक कार्यों पर अपनी सहभागिता प्रदान करते हुए पूरे दिन इस मंगल परिणय उत्सव की बेला पर उपस्थित रहते हैं एवं वर वधु को आशीष प्रदान करते हैं वही इस पुनीत आयोजन के संयोजक दुर्ग उप समिति के समस्त पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी समर्पण एवं जिम्मेदारी की भावना से इस आयोजन के प्रारंभ से लेकर अंत तक की समस्त जिम्मेदारी है को निभाने में योगदान देते हैं । केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष अध्यक्ष बलराम सिंह बैस एवं समस्त पदाधिकारी ने तथा संयोजक समिति उप समिति दुर्ग के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राजपूत एवं समाज पदाधिकारीरयो ने सामाजिक बंधुओ अभिभावक बंधुओ से से विनम्र अनुरोध किया है कि इस आदर्श सामूहिक विवाह में साक्षी अवश्य बने एवं जो माता-पिता तथा अभिभावक अपने बच्चों के विवाह संस्कार राजपूत क्षत्रीय महासभा एवं संयोजक उप समिति दुर्ग के संयोजन में आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह मे संपन्न करना चाहते हैं वह इस पुनीत आयोजन में सहयोग कर साक्षी बंन कर ऐसे पवन आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान अवश्य देवे । संयोजन समिति एवं महासभा द्वारा दी गई जानकारी अनुरूप आदर्श विवाह में सभी परिणय संस्कार विधि विधान एवं नियमाकूल ब्राह्मणों से संपन्न होता है तथा विवाह के संपूर्ण औपचारिकताएं जैसे की बारात स्वागत , समाधि भेंठ, परघनी रश्म एवं बारातियों द्वारा हर्ष उल्लास की अविस्मरणीय पवन बेला पर खुशियों एवं हर्सोउल्हास से संपन्न कर सके का पूरा अवसर प्रदान किया जाता है । विवाह संस्कार में केंद्रीय महासभा द्वारा प्रत्येक नव युगल दंपति को को भेंट स्वरूप बर्तन एवं अन्य आवश्यक सामग्री तथा संयोजन समिति द्वारा आवश्यक उपहार दिए जाते हैं तथा विवाह में सम्मिलित वर एवं वधू पक्ष बाराती तथा अन्य सामाजिक बंधुओ का भी स्वागत सत्कार किया जाता है
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904