google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विजय शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की दो दिवसीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

रायपुर -रायपुर मंत्रालय में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की दो दिवसीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में वास्तविक बदलाव लाने, महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका से जोड़ने, आत्मसमर्पित नक्सलियों को आयमूलक कार्यों से जोड़ने और स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। जल संरक्षण अभियान “मोरे गांव मोरे पानी” की सराहना करते हुए इसे और तेज़ करने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी स्वीकृत आवासों को समय पर पूर्ण करने, पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता देने और धीमी प्रगति वाले जिलों की निगरानी राज्य स्तर से करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *