google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पहली बार अरमुरकसा में लगा स्ट्रीट लाइट,दीपावली पर गांव हुआ जगमगा

दीपापावली पर जगमग हुआ अरमुरकसा
ग्राम पंचायत अरमुरकसा के इतिहास में पहेली बार मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं था राहगीरों को बहुत समस्या के साथ पूरी मुख्य सड़क अंधेरा रहता था ग्रामीणों के मांग पर जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस सरपंच हलधर गोरे के प्रयास से नेशनल हाईवे सड़क की मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट के लिए खंभे लगाकर पूरे मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाया गया जिससे मुख्य मार्ग आज रोशनी से जगमगा गया इस प्रकाश पर्व पर हुए बिजली की रोशनी से ग्रामीण जन हर्षित थे मानो पूरा दीपावली अरमुरकसा के ग्रामीणों के लिए ही आ गया है इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने मुख्य स्वीच की बटन दबाकर स्ट्रीट लाइट का शुभांरभ किए इस अवसर पर सरपंच सहित पूरे ग्राम पंचायत के पंच और सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित होकर साक्षी बने
सरपंच हलधर गोरे ने बताया कि हमारे गांव के अंदर भी स्ट्रीट लाइट नहीं था जिसे हमारे पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस ने पूरा किए थे आज मुख्य मार्ग पर मैने हमारे जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैंस के सहयोग से पूरा किया वास्तव में आज हमारे गांव का अलग ही रौनक लग रहा है मेरे इस काम पर मैं अपने पूरे पंचों को भी धन्यवाद देता हु हम सबका सपना आज साकार हुआ
कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब जब अरमूरकसा में विकास की गौरव गाथा लिखा जाता है तब तब मुझे उतनी ही खुशी होती है और इस बार तो हमारे सरपंच श्री हलधर गोरे जी विकास पुरुष के नाम से ही पहचान बना चुके है मेरे जनपद क्षेत्र में इसके पूर्व मेरे पति को आपने आशीर्वाद देकर जो सेवा का मौका दिए थे उसी कड़ी को मै आगे बढ़ाते हुए उसे पूरा करूंगी जल्द हमारे ग्राम पंचायत अरमुरकसा के बस्ती पारा और नया पारा के लिए मेरे प्रयास से 20 लाख रूपये की सीसी रोड निर्माण की राशि स्वीकृति मिल चुका है दीपावली के तुरंत बाद सड़क निर्माण के कार्य प्रारंभ हो जाएगा रेलवे पारा में पानी की समस्या रहता है मेरे दौरे के समय मोहल्ले वासी मुझे समस्या से अवगत कराए थे रेलवे पारा के बोर खनन और पाइप लाइन विस्तार के लिए अपने निधि से दो लाख रुपए स्वीकृति किए है हम सबके प्रयास से गांव धीरे धीरे विकास की ओर बढ़ रहा है ग्रामीणों के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत लीडिया और आभार प्रदर्शन सचिव बिना टेकाम ने किया इस अवसर पर उप सरपंच ओम प्रकाश भूआर्य ग्राम पंचायत के पंच लिखन राम कृष्णकांत द्रोपति बाई दुर्गा बाई भुनेश्वरी नायक मीना बाई जानकी बाई बमलेश्वरी बाई गेंदी बाई निर्मला बाई चंद्रकली बलदेव दास कोतवाल जागृत राम दिलीप मसिया सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *