
बालोद – आज के आधुनिकीकरण में बच्चे मोबाइल रील गेम्स में ही खुद को व्यस्त रखते हैं । बहुत कम देखा जाता है कि बच्चे पूजा पाठ कर रहे हों लेकिन समाज में आज भी कुछ लोग हैं।जो बच्चों को धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास करने में जुटे हुए हैं।
बालोद नगर के मधु चौंक स्थित रुद्रा जेंट्स पार्लर (RUDRA UNISEX GLAMOUR PARLOUR) के संचालक जो विहिप बालोद के जिला सह मंत्री उमेश कुमार सेन ने अनोखी पहल की है।जिसके तहत उन्होंने 5 से 15 साल तक के बच्चों का निःशुल्क बाल काटने का फैसला लिया है।अगर कोई बच्चा 108 बार जय श्री राम नाम लिखकर सैलून पहुंचता है तो उनके बाल काटने का पैसा नहीं लिया जाता संचालक उमेश कुमार सेन का मानना है कि उनके इस प्रयास से बच्चे प्रभु श्री राम से जुड़ेंगे और आध्यात्म के प्रति आकृषित होंगे संचालक उमेश कुमार सेन ने बताया कि अब तक जय श्री राम नाम लिखकर अब तक 60 बच्चे निःशुल्क बाल कटवाने के लिए आ चुके हैं।उमेश कुमार सेन की ये पहल न सिर्फ बच्चों के मन में हिंदू देवी देवताओं के प्रति स्नेह पैदा कर रही है।बल्कि उन्हें भविष्य में भगवान की भक्ति भाव में जुड़ने के लिए प्रेरित भी लगातार कर रही हैं।

आज बदलते परिवेश में जहा मोबाइल नेटवर्किंग,व मोबाइल खेलों में बच्चे समय बर्बाद कर रहे हैं।ऐसे समय में धर्म से छोटे बच्चों को जोड़ने में यह पार्लर बड़ी भूमिका अदा कर रहा है।
सनातन धर्म संगठन से जुड़े संचालक उमेश कुमार सेन धर्म जागरण के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे हैं। अब वे अपने व्यवसाय के माध्यम से भी सनातन धर्म व सनातन हिंदू देवी देवताओं का ज्ञान बच्चों में इसी बहाने जगाने का सुंदर कार्य भी कर रहे हैं।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904