
तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा का त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न, सभी पदों के लिये हुआ मतदान
डौंडीलोहारा- तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा अंतर्गत त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। इस बार नवीन नियमावली के तहत तहसील डौंडीलोहारा अंतर्गत समस्त आजीवन सदस्यों , समस्त परिक्षेत्रीय व ग्रामीण साहू समाज के निर्वाचित पदाधिकारियों ने मतदान में भाग लिया। सामाजिक चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा व साहू समाज के समस्त मतदाताओं व उम्मीदवारों ने साहू समाज की गरिमा के अनुकूल पूरी तरह निष्पक्ष व व्यवस्थित निर्वाचन हेतु चुनाव पर्यवेक्षकों लेख राम साहू, हरीश साहू और लक्ष्मी नारायण साहू की सराहना की। इस निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर परमानंद साहू( बड़गांव) ने विजय प्राप्त किया। उपाध्यक्ष पुरुष हेतु शिवेन्द्र बहादुर साहू ( डौंडीलोहारा) ने विजय प्राप्त किया । उपाध्यक्ष महिला पद पर लोकेश्वरी गोपी साहू ( डौंडीलोहारा) ने विजय प्राप्त किया । संगठन सचिव पुरुष पद पर युवराज साहू( रेंगाडबरी) ने विजय प्राप्त किया । संगठन सचिव ( महिला) पद पर निर्मला साहू( सिरपुर बगईकोन्हा) ने विजय प्राप्त किया । परिणाम की विधिवत घोषणा पश्चात सभी विजयी प्रत्याशियों को चुनाव पर्यवेक्षकों द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष परमानंद साहू ने संबोधित करते हुये कहा कि समाज को गौरवशाली शिखर तक पहुंचाना प्रथम लक्ष्य है, समाज में युवा सहभागिता व महिला शक्ति के बल पर हम उत्कृष्ट मुकाम प्राप्त करेंगें । नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष शिवेन्द्र बहादुर साहू ने कहा कि समस्त नवनिर्वाचित ग्रामीण व परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों हेतु सामाजिक नियमावली का कार्यशाला व साहू समाज के मार्गदर्शन में नि:शुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग तथा कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम प्रथम प्राथमिकता है । अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को स्थान दिया जायेगा । तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा का विस्तार करते समय सभी परिक्षेत्रों को बराबर प्रतिनिधित्व दिया जायेगा । सामाजिक नियमावली का प्रकाशन व विमोचन कर शीघ्र समस्त पदाधिकारियों को वितरित किया जायेगा। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ने कहा कि तहसील साहू संघ के भवन में ऊपर अतिरिक्त कक्ष का निर्माण मेरा प्रथम लक्ष्य है साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा । सबसे प्रमुख ईकाई ग्रामीण ईकाई होती है अत: ग्रामीण ईकाई को मजबूत करने पर बल दिया जायेगा । इसी तरह नवनिर्वाचित संगठन सचिव युवराज साहू व निर्मला साहू ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर तहसील साहू संघ डौंडीलोहारा के समस्त पदाधिकारी , आजीवन व संरक्षक सदस्य , समस्त ग्रामीण व परिक्षेत्रीय पदाधिकारी , जिला प्रतिनिधि , राष्ट्रीय विधि प्रकोष्ठ संयोजक अजय साहू, अनीता साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष सिया राम सार्वा , खेमंत साहू, कल्याण साहू, महावीर साहू , गोपीनारायण साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के स्वजातीय बंधु उपस्थित थे ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904