google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुरामी हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार,मां व बेटे ने की हत्या,24 घंटे में पुलिस ने मामला को सुलझाया

कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थाना डौण्डीलोहारा को मिली सफलता बसुला से सिर में मारकर हत्या करने वाले आरोपी मां बेटा को पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार।

शव को बोरी में भरकर मां बेटा मोटर सायकल के बीच में रखकर गुरामी के जंगल में फेंक दिये थे।

हत्या कर शव को फेंकने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया जेल।

बालोद – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति मोनिका ठाकुर उप0 पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागडे के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह एवं स्टाफ के द्वारा हत्या के मामले में बारिकी से विवेचना कार्यवाही किया गया।

दिनांक 28. 10.2025 को ग्राम गुरामी कोटवार कुशल राम गंधर्व पिता स्व सोनसाय गंधर्व उम्र 45 वर्ष के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम गुरामी के जंगल में किसी अज्ञात पुरूष उम्र 53 वर्ष के व्यक्ति का शव पडा हुआ है। जिसके शव को देखने पर सिर में व चेहरे में चोंट का निशान एवं खून से लथपथ टिखाई दे रहा है जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा किसी धारदार हथियार से मारकर हत्या कर फेंक दिया है कि रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच पतासाजी में लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल एफएसएल क्राइम सीन युनिट तथा सायवर सेल वालोद की टीम मौके पर पहुची थी पश्चात्‌ मर्ग जांच के दौरान अज्ञात शव का तस्दीक हेतु थाना डोण्डीलोहारा के सायवर प्रहरी व्हाटअप ग्रुप में मृतक का फोटो भेज कर लोगों एवं आसपास के ग्रामीणों से पहचान कराया गया जो जिस पर मृतक की पहचान ग्राम अरजपुरी के भूषण नेताम पिता लैनू राम नेताम उम्र 53 वर्ष साकिन अरजपुरी के रहने वाले के रूप में हुआ। मृतक परिजन एवं गांव वालों को सूचित कर उनके समक्ष अज्ञात शव का पहचान कराया गया। मर्ग जांच में मृतक भूषण नेताम के सिर व चेहरे तरफ गंभीर चोंट आने से मृतक की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मृतक को धारदार हथियार से मारकर हत्या करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 143/2025 धारा 10311) 81५५ पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 29.10.2025 को मृतक का पुत्र लिलेश नेताम उम्र 23 वर्ष एवं मृतक की पत्नि सकुल वाई नेताम उम्र 43 वर्ष से पुछताछ किया गया जिसमें पता चला कि पिता पुत्र के वीच शराब पीने के बाद वाद-विवाद के चलते घर में रखे लोहे का धारदार बसुला से मृतक के सिर व चेहरा में मारकर हत्या किये थे तथा साक्ष्य छिपाने के लिए मृतक के शव को मां बेटे मिलकर प्लास्टिक की बोरी में शव को भर कर अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 al 7912 से ग्राम अरजपुरी से ग्राम गुरामी के जंगल में ले जाकर फेंक दिये थे। आरोपी लिलेश नेताम से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल तथा एक लोहे का बसुला बरामद कर जप्त किया गया है। घटना में शामिल आरोपी लिलेश कुमार नेताम तथा उसकी मां सकुल वाई नेताम को दिनांक 29.10.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भर जेल भेजा जा रहा है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अनित राम यादव, प्र.आर. 1697 अरविंद यादव, प्र.आर. 535 विरेन्द्र साहू, म.प्र.आर. 974 प्रतिमा ठाकुर, विनोद अजय, कुम लाल वर्मा, रविशंकर देशलडरे, सउनि धरम भुआर्य, प्र०/आर0 भुनेश्वर मरकाम, आर0 संदीप यादव, आकाश दुवे, भोपसिंह साहु, सायवर सेल बालोद का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *