
बालोद, 10 नवंबर 2025
वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समन्वयक एवं एम.आई.एस. सहायक की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार की तिथि 12 नवंबर को निर्धारित की गई है।। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समन्वयक एवं एम.आई.एस. सहायक की नियुक्ति हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी करने के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 12 नवंबर को अपर कलेक्टर के कक्ष क्रमांक 46 में दोपहर 03 बजे से आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान में आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
उल्लेखीनय है कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पंरपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियमों की प्रभावी एवं सूचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समन्वयक (समन्वयक वन अधिकार अधिनियम) एवं 02 एम.आई.एस. सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) की नियुक्ति की जाएगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904